कांकेर. एक मिनी ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया. जिसके चलते 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है. वहीं 22 से ज्यादा लोग घायल हो गए. जानकारी के अनुसार कांकेर के 30 से ज्यादा लोग मिनी ट्रक में सवार होकर रविवार शाम करीब 5 बजे के आस-पास अंतागढ़ छठी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे. उसी दौरान पोडगांव के पास अचानक से यह अनियंत्रित होकर पलट गया. गाड़ी में कुछ महिला और बच्चे भी थे. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. घटना में कुछ घायल लोगों ने ही एंबुलेंस को फोन किया था. बाद आस-पास के लोगों की मदद से अन्य घायलों को अस्पताल भेजा गया है. हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही 2 लोगों की मौत हो गई थी.
https://बुजुर्गों, दिव्यांगों और तृतीय लिंग समुदाय के लिए हेल्पलाइन सुविधा शुरू
जबकि, अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. पुलिस की टीम को भी मौके पर बुलाया गया था. फिलहाल घायलों का इलाज अस्पताल में जारी है. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस सड़क दुर्घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया है. उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों को त्वरित और बेहतर उपचार दिलाने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों को दुर्घटना में मृत लोगों के परिवारजनों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के लिए भी कहा है. मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कांकेर ने बताया कि कांकेर से अंतागढ़ जा रही बस पोड़गांव के निकट दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें दो लोगों की मृत्यु हुई है और 10 घायलों को उचित उपचार के लिए कांकेर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है. शेष घायलों का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अंतागढ़ में किया गया है.







