नई दिल्ली. Xiaomi ने Mi 11 सीरीज के तीन नए स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च कर दिया है जिनमें Mi 11 Ultra, Mi 11X और Mi 11X Pro शामिल हैं. एमआई 11X के 6GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 29,990 रुपए और 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 31,999 रुपए रखी गई है. इसकी पहली सेल 27 अप्रैल को होगी. ग्राहक इसे Amazon इंडिया, शाओमी की आधिकारिक वेबसाइट और ऑफलाइन स्टोर्स से खरीद पाएंगे. वहीं, Mi 11X Pro के 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 39,999 रुपए और 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 41,999 रुपए रखी गई है. इसकी बिक्री 24 अप्रैल से की जाएगी.
दोनों ही फोन्स के लिए ग्राहकों के पास सेलेस्टियल सिल्वर, फ्रोस्टी वाइट और कॉस्मिक ब्लैक कलर वाले ऑप्शन होंगे. एमआई 11X और Mi 11X Pro के स्पेसिफिकेशन्स लगभग एक जैसे हैं. दोनों ही स्मार्टफोन्स में 120Hz रिफ्रेश रेट, 360Hz टच सैंपलिंग रेट और 1300 nits पीक ब्राइटनेस के साथ 6.67-इंच फुल-HD+ (1,080×2,400 पिक्सल) E4 AMOLED डिस्प्ले दिया गया है. साथ ही डिस्प्ले में HDR10+ सपोर्ट भी दिया गया है. एमआई 11X में Adreno 650 GPU के साथ क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 870 प्रोसेसर दिया गया है. वहीं, Mi 11X Pro में Adreno 660 GPU के साथ क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर दिया गया है. दोनों ही फोन्स में फिंगरप्रिंट सेंसर साइड माउंटेड है. फोटोग्राफी के लिए दोनों ही स्मार्टफोन्स के रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है.
http://कार और कंटेनर में जबरदस्त भिड़ंत, 2 की मौत, 4 घायल
Mi 11X में 48MP प्राइमरी कैमरा, 8MP अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा और 5MP मैक्रो कैमरा दिया गया है. जबकि, Mi 11X Pro के ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में यूजर्स को 108MP प्राइमरी कैमरा मिलेगा और बाकी दो कैमरे सेम रहेंगे. वहीं, फ्रंट में दोनों ही स्मार्टफोन्स में 20MP का कैमरा सेल्फी के लिए दिया गया है. एमआई 11X में ब्लूटूथ v5.1 और Mi 11X Pro में ब्लूटूथ v5.2 और Wi-Fi 6e का सपोर्ट दिया गया है. दोनों ही फोन्स में 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,520mAh की बैटरी दी गई है. साथ ही दोनों में Dolby Atmos सपोर्ट के साथ डुअल स्पीकर्स भी दिए गए हैं.
सन्नी लियोन ने ‘ब्लू है पानी पानी’ पर किया जबरदस्त डांस, वीडियो वायरल https://t.co/3lm9ZC5uc6
— Cg Janadesh (@CJanadesh) April 22, 2021










