আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

Mi 11 Lite भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

Published on: June 23, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. Xiaomi ने Mi 11 Lite को भारत में लॉन्च कर दिया है. Mi 11 Lite 4G स्मार्टफोन है. इसकी कीमत 21,999 रुपए से शुरू होती है और टॉप वेरिएंट की कीमत 23,999 रुपए रखी गई है. इसमें 6GB रैम के साथ 128GB स्टोरेज और 8GB रैम के साथ 128GB की स्टोरेज दी गई है. ये स्मार्टफोन ग्राहक तीन कलर कोरल, ब्लू और ब्लैक में खरीद पाएंगे. ऑफर के तौर पर दोनों वेरिएंट्स को 1,500 रुपए के कैशबैक के साथ खरीदा जा सकता है. लेकिन इसके लिए एचडीएफसी कार्ड यूज करना होगा. इस स्मार्टफोन में 6.5 इंच की फुल एचडी प्लस AMOLED डिस्प्ले दी गई है. इसके साथ 90Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट और HDR 10+ है.

http://नवपदस्थ सचिव को नहीं दिया प्रभार, उल्टे निकाल लिया डेढ़ लाख रुपए

इस स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 732G प्रोसेसर दिया गया है. इसमें ट्रिपल रियर कैमरे दिए गए हैं. प्राइमरी लेंस 64 मेगापिक्सल का है, दूसरा 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड लेंस है. इसके अलावा 5 मेगापिक्सल का एक मैक्रो लेंस दिया गया है. सेल्फी के लिए इस स्मार्टफोन में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है. इसमें 4,250mAh की बैटरी दी गई है और इसके साथ 33W फास्ट चार्ज सपोर्ट भी दिया गया है. फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है. फोन में हेडफोन जैक भी है और कनेक्टिविटी के लिए यूएसबी टाइप सी पोर्ट दिया गया है.

http://खूबसूरती में एक्ट्रेस को मात देती हैं ये भारतीय महिला क्रिकेटर

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now