महासमुंद. सर्व ब्राह्मण समाज जिला महासमुंद के जिलाध्यक्ष तरुण दास के नेतृत्व में जिले के विप्रों ने मंगलवार को अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सरायपाली कुणाल दुदावत को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा है. ज्ञापन में दुर्ग पाटन निवासी नंद कुमार बघेल द्वारा विभिन्न सभाओं में इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ब्राह्मण समाज के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी के संदर्भ में ध्यानाकर्षण कराते हुए कहा गया है कि इस प्रकार की बयानबाजी को बंद करने आवश्यक पहल हो.
http://पोल्ट्री इंड्रस्ट्रीज को बढ़ावा देने के लिए दी जाएगी हर संभव मदद : भूपेश
ज्ञापन पश्चात उपस्थित विप्रजनों को संबोधित करते हुए संगठन के जिलाध्यक्ष तरुण दास ने कहा कि कोरोना काल में विप्र समाज का रचनात्मक कार्य अनवरत जारी है और इस प्रयास के बीच समाज पर आपत्तिजनक टिप्पणी से समाज आहत है. अल्प समय में सूचना पर उपस्थित समस्त पदाधिकारियों का तरुण दास ने आभार व्यक्त किया है. इस दौरान जिला सचिव प्रदीप त्रिपाठी, रविंद्र कुमार पंडा, रमेश कुमार कर, वृंदावन सतपथी, जिला संयोजक बलदेव मिश्रा, अभिमन्यु षडंगी, शशि भूषण पाढ़ी, किशोर कुमार रथ, जितेंद्र त्रिपाठी, मुकेश कुमार जोशी, पूर्णानंद मिश्रा सहित अन्य विप्र जन उपस्थित थे.
http://मनरेगा के कार्यों में भारी भ्रष्टाचार कर रोजगार सहायक बना करोड़पति!
http://महासमुंद में 100 और बलौदाबाजार में मिले 65 नए कोरोना मरीज







