আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

पालिकाध्यक्ष और पार्षदों के साथ अस्थायी व्यावसायियों की बैठक, व्यवस्थापन की बनी रूपरेखा

Published on: February 4, 2020
---Advertisement---

महासमुंद. राष्ट्रीय राजमार्ग 353 के चौड़ीकरण से प्रभावित सड़क किनारे स्थायी रूप से व्यावसायियों के व्यवस्थापन की रूपरेखा तैयार की गई है. इसके लिए मंगलवार को नगर पालिका के सभा कक्ष में अध्यक्ष प्रकाश चंद्राकर की अध्यक्षता में पार्षद और व्यावसायियों के बीच बैठक संपन्न हुई. बैठक में पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्राकर ने कहा कि महासमुंद के इतिहास में इतनी बड़ी तादात में व्यवस्थापन कभी नहीं हुआ. शहर के व्यावसायी प्रभावित न हों इसलिए पीआईसी की पहली बैठक में ही निर्णय लिया गया था कि व्यवस्थापन कहां किया जाए. श्री चंद्राकर ने कहा कि अस्थायी दुकानदारों के लिए टॉउन हॉल के सामने 186 दुकानों का निर्माण किया जाना है लेकिन निर्माण कार्य में व्यावसायियों को खुद खर्च करना होगा. स्व रोजगार योजना के तहत समस्त फुटपाथ व्यावसायियों को 10 हजार रुपए अमानत राशि के रूप में नगर पालिका में जमा कराना होगा.

http://केंद्रीय जेल में बंद विचाराधीन बंदी बना सरपंच, 5 प्रत्याशी थे मैदान में

उन्होने बताया कि प्रत्येक व्यावसायी को किराए के रूप में 300 रुपए प्रति माह देना होगा. उन्होंने बताया कि पालिका की जमीन लीज पर दी जा रही है जिसका अनुबंध 11 माह के लिए होगा. उन्होंने बताया कि इस व्यवस्थापन में फुटपाथ व्यवसायी ही पात्र होंगे जिनका नाम सर्वे सूची में अंकित होंगे अन्यथा अन्य कोई भी व्यवस्थापन के हकदार नहीं होगा. नपाध्यक्ष ने कहा कि एक माह में अमानत राशि जमा नहीं की जाती है तो मान लिया जाएगा कि वह व्यवस्थापन स्थल पर व्यवसाय करने के लिए इच्छुक नहीं है. ऐसे में व्यवस्थापन की पात्रता समाप्त मानी जाएगी. श्री चंद्राकर ने कहा कि दुकानें 8 वाय 8, ऊंचाई 10 फीट की होगी. व्यवसायियों के लिए नाली, सड़क, पानी, बिजली और शौचालय की व्यवस्था पालिका करेगी लेकिन उन्हे मीटर स्वयं लगाना होगा. उहोने कहा 30 दुकानदारों का ग्रुप बनाया जाएगा. कपड़ा व्यावसायी को क्रमशः एक साथ और जूता चप्पल, चाट गुपचुप अन्य खाद्य पदार्थ की दुकानें एक साथ रखी जाएगी. इस पर समस्त व्यावसायियों ने व्यवस्थापन के लिए अपनी सहमति जताई है. बैठक में सभापति संदीप घोष, मनीष शर्मा, बबलू हरपाल, पार्षद देवीचंद राठी, राजेन्द्र चंद्राकर, जगतराम महानंद, गोलू मदनकार, महेन्द्र सिक्का, रिंकू चंद्राकर नगर पालिका के मुख्य अभियंता बीआर साहू सहित सैकड़ों व्यावसायी उपस्थित थे.

http://लगातार दूसरे दिन सोने-चांदी में गिरावट, जानिए आज का भाव

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now