আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

मेडिकल कॉलेज महासमुंद को मिली एनएमसी से हरी झंडी, इसी सत्र से शुरू हो जाएगी पढ़ाई

Published on: July 29, 2022
---Advertisement---

महासमुंद. महासमुंद मेडिकल कॉलेज को अंततः (नेशनल मेडिकल कमीशन) एनएमसी से हरी झंडी मिल गई. बताया जाता है कि इसी सत्र से यहां मेडिकल कॉलेज की पढ़ाई शुरू हो जाएगी. गौरतलब है कि जिले में स्वास्थ्य सुविधाएं को लेकर संसदीय सचिव व विधायक विनोद चंद्राकर शुरू से शासन-प्रशासन का ध्यानाकर्षित कराते रहे हैं. इसी का परिणाम रहा कि विधानसभा क्षेत्र में मेडिकल कॉलेज की सौगात मिल सकी. मेडिकल कॉलेज निर्माण के लिए 325 करोड़ की स्वीकृति मिली थी. पिछले सत्र में कुछ तकनीकी खामियों की वजह से मेडिकल कॉलेज महासमुंद को अनुमति नहीं मिल सकी थी. बाद एनएमसी के नार्म्स को पूरा कराने संसदीय सचिव श्री चंद्राकर लगातार मानिटरिंग करने के साथ ही मेडिकल कॉलेज प्रबंधन के संपर्क में रहे.

https://रोपाई कर रहे मजदूरों पर गिरी आकाशीय बिजली, 5 की मौत

कॉलेज में सेटअप के साथ ही मेडिकल कॉलेज के विद्यार्थियों के प्रशिक्षण के लिए राज्य शासन की ओर हॉस्पिटल का निर्धारण भी उनके अथक प्रयास के बाद किया गया. बाद शुक्रवार को एनएमसी से मेडिकल कॉलेज महासमुंद के डीन को एक पत्र के माध्यम से सौ सीटों के संचालन के लिए अनुमति दी गई है. संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने बताया कि पिछले सत्र में कुछ कमियों के चलते एनएमसी से मान्यता नहीं मिल सकी. बाद नार्म्स को लेकर कॉलेज प्रबंधन से लगातार संपर्क कर आवश्यक तैयारियां कराई गई. जिससे मेडिकल कॉलेज महासमुंद को एनएमसी के नार्म्स के मुताबिक आवश्यक संसाधन मुहैया कराने की पहल की गई. नतीजतन शुक्रवार को एनएमसी ने महासमुंद मेडिकल कॉलेज महासमुंद को सौ सीटों के लिए मान्यता दी है. उन्होंने बताया कि इसी सत्र से कॉलेज में अध्यापन का कार्य शुरू हो जाएगा.

https://मुख्यमंत्री ने हरेली पर्व से राज्य में गौ-मूत्र खरीदी का किया शुभारंभ

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now