रायपुर. माता कौशल्या का मायका और भगवान राम के ननिहाल चंदखुरी धाम को रविवार को दीपावली की पूर्व संध्या व रूप चौदस के मौके पर 31 हजार दीयों से रोशन किया गया. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राम वन गमन परिपथ के चिन्हित स्थलों से मे माता कौशल्या माता मंदिर को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया गया है. यहां रायपुर समेत अनेक जिलों से राजीव युवा मितान क्लब के सदस्य यहां दीप दान के लिए पहुंचे थे. दीप दान से पूर्व राजीव युवा मितान क्लब के सदस्यों ने पहले माता कौशल्या धाम चंदखुरी में मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया. फिर रंगोली व फूलों से परिसर को सजाया. वहीं संध्या बेला में माता कौशल्या मंदिर प्रांगण को 31 हजार दीयों से रोशन किया गया.
https://टीम इंडिया ने दिया दिवाली गिफ्ट, पाकिस्तान को 4 विकेट से हराया
दीयों की सजावट से ही ‘जय सिया राम’ उकेरा गया. दीप दान के पश्चात रंग-बिरंगे पटाखों से आतिशबाजी कर चंदखुरी के आसमान को जगमग किया गया. गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से लगे चंदखुरी को माता कौशल्या की जन्मभूमि माना जाता है. इस लिहाज से चंदखुरी भगवान राम का ननिहाल के रूप में प्रसिद्ध है. भगवान राम ने अपने बाल्यपन का काफी समय भी अपने ननिहाल में बिताया है. वहीं वनवास के 14 वर्ष में से लगभग 10 वर्ष की अवधि वे छत्तीसगढ़ के अलग-अलग स्थानों पर रहे हैं. ऐसे में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भगवान राम की स्मृतियों को चिरस्थायी बनाने और उन स्थलों के धार्मिक महत्व को समझते हुए उन्हें धर्मस्थल के साथ ही पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने का काम शुरू किया है.
https://Samsung Galaxy M32 Prime Edition लॉन्च, 20MP सेल्फी कैमरा के अलावा ये है खास







