रायगढ़. पिकअप और ट्रक की टक्कर में बच्ची समेत 6 महिलाओं की मौत हो गई, जबकि 15-20 लोग घायल हुए हैं. जानकारी के अनुसार सभी लोग एक शादी समारोह से लौट रहे थे. इसी दौरान दोपहर 3 बजे सामने से आ रही ट्रक के साथ पिकअप की आमने-सामने टक्कर हो गई. हादसा इतना भीषण था कि पिकअप के भी परखच्चे उड़े गए. हादसा धरमजयगढ़ थाना के सिसरिंगा के पास हुआ है. हादसे के बाद सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. ट्रक ड्राइवर हादसे के बाद से ही ट्रक छोड़कर फरार हो गया है. मृतकों का नाम मथुरा बाई राठिया (45), सोनम राठिया (14), बिलासा बाई राठिया (60), देवला बाई राठिया (50), केशरी बाई (40) और बालमती राठिया (65) बताया गया है. घायलों को अस्पताल में दाखिल कराया गया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.
http://जमीन विवाद को लेकर बड़े भाइयों ने छोटे भाई को हत्या की नियत से नदी में फेंका
स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल में लॉटरी पद्धति से चयन उपरांत दस्तावेजों का सत्यापन 30 जून तक
कांकेर. कलेक्टर चन्दन कुमार के निर्देशानुसार स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय योजनांतर्गत संचालित शासकीय नरहरदेव उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कांकेर में शैक्षणिक सत्र 2021-22 हेतु कक्षा 01 से 12वीं तक के लिए प्राप्त आवेदनों का लॉटरी के माध्यम चयन किया गया है. चयनित विद्यार्थियों के दस्तावेजों का परीक्षण की अंतिम तिथि समाप्त होने के पश्चात तीन दिवस की वृद्धि की गई है, अब 30 जून तक रिक्त सीटों के लिए आवेदक विद्यार्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा. चयनित विद्यार्थी यदि 30 जून तक दस्तावेजों का सत्यापन नहीं कराता है तो उनका आवेदन स्वतः निरस्त हो जाएगा.
http://शादी का झांसा देकर 8 साल से बनाता रहा संबंध, फिर दूसरी जाति होने की बात कह पल्ला झाड़ा







