रायपुर. छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर द्वारा कोरोना महामारी की वर्तमान परिस्थिति को ध्यान में रखते हुए कक्षा 10वीं की परीक्षाओं को निरस्त कर दिया गया है. छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव प्रोफेसर व्हीके गोयल द्वारा इस संबंध में जारी आदेश में उल्लेखित है कि मंडल द्वारा जारी असाइनमेंट के आधार पर विद्यार्थियों को अंक प्रदाय किए जाएंगे. यदि किसी विद्यार्थी ने असाइनमेंट नहीं किए हैं या असाइनमेंट में न्यूनतम उत्तीर्ण अंक प्राप्त नहीं किए हैं, तो ऐसी स्थिति में उसे न्यूनतम उत्तीर्ण अंक प्रदाय किए जाएंगे.
http://हाथियों ने दंपत्ति को पटक-पटक कर मार डाला, रेंजर को निलंबित करने की मांग
यदि कोई विद्यार्थी प्राप्तांकों से असंतुष्ट रहता है तो कोरोना महामारी नियंत्रित होने के पश्चात् उसे श्रेणी सुधार हेतु परीक्षा में बैठने की अनुमति दी जाएगी. आदेश में उल्लेखित है कि छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा 3 मई 2021 से 24 मई 2021 तक आयोजित होने वाली कक्षा 12वीं की परीक्षाएं स्थगित की जाती है. कोरोना महामारी की परिस्थिति में सुधार के पश्चात् नई समय सारिणी जारी की जाएगी.
http://शराब के नशे में गाली-गलौज करने पर भाभी और भतीजे ने की थी हत्या, गिरफ्तार
http://साहू समाज ने कोविड सेंटर के लिए प्रदाय किया सेनेटाइजर शावर मशीन और ऑक्सीजन सिलेंडर







