আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

मारुति सुज़ुकी वैगनआर का S-CNG वेरिएंट लॉन्च, जानिए कीमत

Published on: February 15, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. मारुति सुजुकी इंडिया ने वैगनआर का बीएस-6 उत्सर्जन मानकों के अनुकूल सीएनजी वेरिएंट लॉन्च कर दिया है. इसकी शोरूम कीमतें 5.25 लाख रुपए से शुरू हैं. नई वैगनआर CNG में 60 लीटर की ईंधन टंकी लगी हुई है और ये 32.52 किलोमीटर प्रति किलोग्राम का माइलेज देती है. कंपनी ने वैगनआर एस-सीएनजी के दो वेरिएंट्स एलएक्सआई और एलएक्सआई (ओ) उतारे हैं, जिनकी शोरूम कीमतें क्रमश: 5.25 लाख रुपए और 5.32 लाख रुपए है. वैगनआर एस-सीएनजी वेरिएंट में 998cc का तीन-सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया गया है जो कि 5500rpm पर 58 हॉर्स पावर की ताकत और 3500rpm पर 78Nm का टॉर्क जनरेट करता है.

http://मोदी सरकार की सौगात, एलपीजी गैस सिलेंडर पर मिलेगी दोगुनी सब्सिडी

ये इंजन सिर्फ 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आता है, क्योंकि सीएनजी वेरिएंट में ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन फिलहाल नहीं है. कंपनी के कार्यकारी निदेशक (बिक्री एवं विपणन) शशांक श्रीवास्तव ने कहा कि मिशन ग्रीन मिलियन की घोषणा के साथ हमने देश में पर्यावरण के अनुकूल आवागमन को बढ़ावा देने को लेकर अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की है. कंपनी ने हाल ही में ऑटो एक्सपो में कहा था कि उसकी योजना मिशन ग्रीन मिलियन के तहत अगले कुछ साल में सीएनजी, हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक गाड़ियों की 10 लाख यूनिट्स बेचने की है.

http://बुरी तरह दरका है कांग्रेस का जनाधार : भाजपा

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now