আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

Maruti Suzuki WagonR नए अवतार में लॉन्च, मिले कई एडवांस्ड फीचर्स, माइलेज भी ज्यादा

Published on: February 27, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. मारुति सुजुकी ने Maruti Suzuki WagonR को बिल्कुल नए अवतार में लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने नई वैगनआर के बेस वेरिएंट LXI की कीमत 5,39,500 रुपए से जबकि टॉप वेरिएंट की कीमत 6,81,000 रुपए रखी गई है. नई वैगनआर में स्टार्ट-स्टॉप टेक्नोलॉजी के साथ एडवांस K-सीरीज डुअल जेट, डुअल वीवीटी इंजन दिया गया है. यह 1.0 लीटर और 1.2 लीटर इंजन ऑप्शन में लॉन्च की गई है. नई वैगनआर में कई नए फीचर्स जोड़े गए हैं. इसमें स्मार्टफोन नेविगेशन के साथ 7 इंच का स्मार्टप्ले स्टूडियो इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, जो 4 स्पीकर के साथ आता है. इसमें ड्यूल एयरबैग, एंटीलॉक ब्रेकिंग सिस्टम (एबीएस), इलेक्ट्रॉनिक ब्रेक-फोर्स डिस्ट्रीब्यूशन (ईबीडी), फ्रंट सीट बेल्ट रिमाइंडर, हाई-स्पीड अलर्ट सिस्टम और रियर पार्किंग सेंसर समेत कई सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं.

https://सस्ता सोना खरीदने का मौका, जानिए कब और कैसे कर सकते हैं निवेश?

नई वैगनआर भी AGS वेरिएंट में हिल-होल्ड असिस्ट के साथ आती है. नई वैगनआर में स्पोर्टी फ्लोटिंग रूफ डिज़ाइन और डायनेमिक अलॉय व्हील्स के साथ डुअल-टोन एक्सटीरियर दिया गया है. नई वैगनआर 1.0 लीटर और 1.2 लीटर ks एडवांस K-सीरीज डुअल जेट, ड्यूल वीवीटी इंजन दिए गए हैं. कूल्ड एग्जॉस्ट गैस रीसर्क्युलेशन (EGR) के साथ डुअल जेट, डुअल वीवीटी टेक्नोलॉजी गाड़ी को ज्यादा माइलेज देने में मदद करती है. यह पेट्रोल और S-CNG दोनों ऑप्शन में उपलब्ध होगी. मारुति सुजुकी ने कहा है कि 1.0 लीटर इंजन पेट्रोल (VXI AGS) इंजन 25.19 Kmpl तक का माइलेज देगा. वहीं इसका CNG वेरिएंट 34.05 किमी/किग्रा की दर से चलने में सक्षम होगा.

https://फर्जी जाति प्रमाण पत्र पर नौकरी की शिकायत, कलेक्टर के निर्देश पर जांच दल गठित

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now