আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

Maruti Suzuki S-Presso हुई लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

Published on: September 30, 2019
---Advertisement---

नई दिल्ली. देश की जानी-मानी कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuki ने अपनी मिनी एसयूवी S-Presso को आज भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है. यह 4 वेरियंट लेवल में उपलब्ध है, जिनमें Standard, LXI, VXI, and VXI+ शामिल हैं.Maruti S-Presso सिर्फ पेट्रोल इंजन में बाजार में उतारी गई है. इसकी शुरुआती कीमत 3.69 लाख रुपए है. मारुति की यह छोटी एसयूवी 6 कलर्स में उपलब्ध है. मारुति का दावा है कि स्टैंडर्ड और एलएक्सआई वेरियंट में एस-प्रेसो का माइलेज 21.4 किलोमीटर और टॉप वेरियंट में माइलेज 21.7 किलोमीटर प्रति लीटर है. कार में 10 से ज्यादा सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं.

http://1 अक्टूबर से लागू होंगे ये नए नियम, जानिए आप पर कैसे पड़ेगा सीधा असर

ईबीडी के साथ एबीएस, स्पीड वॉर्निंग सिस्टम, ड्राइव और को-ड्राइवर सीट बेल्ट रिमाइंडर और रियर पार्किंग सेंसर्स जैसे फीचर्स स्टैंडर्ड यानी सभी वेरियंट्स में दिए गए हैं. टॉप वेरियंट्स में ड्यूल फ्रंट एयरबैग्स, जबकि शुरुआती वेरियंट्स में सिर्फ एक यानी ड्राइवर साइड एयरबैग दिया गया है. मारुति एस-प्रेसो में 1.0-लीटर का बीएस6 पेट्रोल इंजन दिया गया है. यह इंजन 67hp का पावर और 90Nm टॉर्क जेनरेट करता है. इंजन 5-स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स से लैस है. टॉप वेरियंट्स में ऑटोमेटेड मैन्युअल ट्रासमिशन (AMT) का ऑप्शन भी दिया गया है. मारुति सुजुकी के मुताबिक इसका डिजाइन कॉम्पैक्ट जरूर है लेकिन इसमें आपको ज्यादा जगह मिलेगी. इसका कैबिन मॉडर्न डिजाइन में और इसमें स्टाइलिश सेंटर इन्फोटेंमेन्ट सिस्टम दिया गया है.

http://VIDEO : अक्षरा के इस ‘देवी गीत’ ने मचाई धूम, मां दुर्गा से तलवार मांगती आईं नजर

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now