नई दिल्ली. मारुति सुजुकी ने अपनी मिनी एसयूवी S-Presso के CNG वर्जन को लॉन्च कर दिया है. एस-प्रेसो CNG चार वेरिएंट्स – LXi, (LXi (O), VXi और VXi (O) में उपलब्ध होगी. सीएनजी वाली एस-प्रेसो की शुरुआती कीमत 4.84 लाख रुपए है, जबकि टॉप वेरिएंट की कीमत 5.13 लाख रुपए एक्स शोरूम दिल्ली है. यह मैनुअल और AGS (ऑटोमैटिक) वेरिएंट्स के साथ आती है. एस-प्रेसो को कंपनी के Heartect प्लेटफॉर्म पर बनाया है. इसमें समान 1.0 लीटर पेट्रोल इंजन दिया है जो Alto K10 से लिया गया है. यह इंजन 5,500 rpm पर 67 bhp की पावर और 3,500 rpm पर 90 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. सीएनजी वर्जन में यह इंजन 31.2 km/kg का माइलेज देता है.
एस-प्रेसो में हाई बोनट लाइन, क्रोम ग्रिल और बड़े हैलोजन हेडलैम्प दिए गए हैं. वहीं हेडलाइट के नीचे एलईडी डीआरएल दिए गए हैं. फ्रंट और रियर बंपर काफी भारी हैं. इसका ग्राउंड क्लियरेंस भी ज्यादा है. वहीं इसका कैबिन ब्लैक कलर में है. टॉप वेरियंट्स में डैशबोर्ड पर बॉडी कलर इन्सर्ट्स मिलते हैं. डैशबोर्ड के बीच में डिजिटल स्पीडोमीटर और टेकोमीटर दिया गया है. इसका सेंट्रल कंसोल एक स्पोर्ट वॉच से प्रेरित है और इसमें 7.0 इंच स्मार्टप्ले 2.0 इन्फोटेनमेंट सिस्टम दिया है जो एप्पल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो से लैस है. सर्कुलर आउटलाइन के दोनों तरफ सेंट्रल एसी वेंट्स दिए गए हैं. इस कार में 10 से ज्यादा सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं. इसमें एयरबैग्स, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के एबीएस, रियर पार्किंग सेंसर्स और सीट बेल्ट रिमाइंडर जैसे फीचर्स खास हैं. टॉप वर्जन में ड्यूल फ्रंट एयरबैग्स मिलेंगे.
http://10वीं में प्रज्ञा कश्यप और 12वीं में टिकेश वैष्णव ने किया टॉप










