আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

Maruti Suzuki Baleno Facelift 2022 हुई लॉन्च, जानिए कीमत

Published on: February 24, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. मारुति सुजुकी ने हैचबैक Baleno का फेसलिफ्ट अवतार लॉन्च कर दिया. प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट में सबसे ज्यादा बिकने वाली यह कार पिछले कुछ समय से लगातार टॉप5 सेलिंग कारों में एक बनी हुई है. कंपनी ने कहा कि बलेनो के फेसलिफ्ट वर्जन की कीमतें 6.35 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) से शुरू हैं. बलेनो फेसलिफ्ट को सात वेरिएंट सिग्मा, डेल्टा, डेल्टा एएमटी, जेटा, जेटा एएमटी, अल्फा और अल्फा एएमटी में उतारा गया है. सिग्मा इसका बेस मॉडल है जबकि अल्फा एएमटी टॉप वेरिएंट है, जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 9.49 लाख रुपए है. इनमें से ज्यादातर वेरिएंट में कंपनी ने 6 एयरबैग दिए हैं.

https://स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में निकली बंपर भर्ती, करें आवेदन

कंपनी ने बलेनो फेसलिफ्ट के लिए सब्सक्रिप्शन स्कीम भी शुरू की है. इस स्कीम के तहत मंथली फीस 13,999 रुपए से शुरू है. इसमें व्हीकल रजिस्ट्रेशन, मेंटनेंस, इंश्योरेंस और रोड साइड असिस्टेंट शामिल है. मारुति सुजुकी ने बलेनो के फेसलिफ्ट मॉडल में स्टाइलिंग पर काफी काम किया है. इसमें हनीकॉम्ब पैटर्न वाला नेक्सवेव ग्रिल दिया गया है, जो पहले की तुलना में चौड़ा है और हेडलाइट को छू रहा है. इसके साथ में क्लैमशेल बोनट, री-प्रोफाइल्ड बम्पर, न्यू फॉग लाइट हाउसिंग आदि भी दिए गए हैं. कंपनी ने इस मॉडल के साथ आर्कटिक व्हाइट, स्पलेंडिड सिल्वर, ग्रेंडयोर ग्रे, नेक्सा ब्लू, ओप्युलेंट रेड और लक्स बीज कलर ऑप्शंस दिए हैं. इंटीरियर में भी कई बदलाव किए गए हैं, जिनमें सबसे खास नया स्टीयरिंग व्हील है.

https://मोनालिसा ने देसी लुक से इंटरनेट पर मचा दिया बवाल

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now