रायपुर. शादीशुदा महिला से गैंगरेप का मामला सामने आया है. शिकायत के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के मुताबिक वारदात रविवार देर शाम की बताई जा रही है. दरअसल, महिला का अजीत सिंह से तीन-चार साल पुराना प्रेम संबंध है. इस बीच महिला की शादी हुई पर उसने अजीत से मिलना जारी रखा. अपने दोस्तों के साथ मिलकर अजीत ने गैंगरेप का प्लान बनाया. पुलिस की जांच में ये बात सामने आई है कि अजीत को लगा कि डरा धमकाकर वो मामले को संभाल लेगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. अजीत ने रविवार शाम को महिला को घुमाने ले जाने की बात कही. बातों में आकर महिला भी उसके साथ जाने को राजी हो गई.
https://डुकाटी की नई फ्लैगशिप सुपरबाइक भारत में लॉन्च, जानिए कीमत
अजीत महिला को मौदहापारा इलाके के कैनाल रोड तक ले गया. यहां पहले से मौजूद अजीत के दोस्त मनोज तांडी और सूरज खंडाते मौजूद थे. बाद अजीत सिंह महिला से छेड़छाड़ करने लगा और तीनों ने मिलकर उसके साथ गैंगरेप किया. अजीत और उसके साथियों ने महिला के साथ इसके बाद मारपीट भी की. यह भी कहा कि अगर उसने किसी को बताया तो उसे जान से मार देगा. तब महिला अपने घर लौट गई थी. पर इस बात की जानकारी सोमवार को उसने पुलिस को दे दी. दिन भर की छानबीन के बाद आखिरकार अजीत और उसके दोनों साथयों को गिरफ्तार कर लिया गया.
https://सपना चौधरी ने फिर मचाया धमाल, डांस का ये वीडियो हुआ वायरल







