पिथौरा. दैनिक एवं साप्ताहिक बाजार अब नगर के सबसे अधिक ट्रैफिक वाले दुर्गा मंदिर मार्ग पर लगने से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है. ज्ञात हो कि लॉकडाउन के दौरान सब्जी विक्रेताओं को ठेले में घूमकर सब्जी बेचने के निर्देश थे पर अब लॉकडाउन में पर्याप्त छूट के बाद सब्जी वालों ने मुख्य मार्ग में ही अपनी दुकानें सजा ली है. नगर में दैनिक बाजार अब पूरी तरह खाली है वहीं सोमवार का साप्ताहिक बाजार भी हमेशा खाली है. बावजूद सब्जी वालों को खुले मैदान में लगने वाले बाजार को खाली छोड़कर मुख्यमार्ग की संकरी जगह में ही पूरा बाजार लगाया जा रहा है.
http://BMW 5 Series 2021 भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और खासियत
यहां यह बताना लाजिमी है कि इस मार्ग पर हमेशा यातायात का दबाव रहता है बावजूद प्रशासन का सब्जी बाजार को खुले स्थान पर नहीं लगने देना आश्चर्यजनक है. इस संबंध में सब्जी व्यवसायियों से बात करने पर उन्होंने भी अपने हॉट या खुले मैदान में दुकान लगाने की अनुमति चाही है पर इनकी भी सुनने वाला कोई नहीं है. जिस स्थान पर अब सब्जी विक्रेताओं को बैठाया गया है, वास्तव में वह मार्ग पुलिस थाना के नजदीक एवं नगर का मुख्य मार्ग है जहां हमेशा यातायात का दबाव बना रहता है. प्रशासन की इस मामले में उदासीनता देखकर लगता है कि प्रशासन यहां किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार कर रहा है.
http://प्रोड्यूसर ने किया दुर्व्यवहार-अनुचित बातें, अलंकृता ने छोड़ी फिल्म







