बीजापुर. नक्सलियों ने एक सहायक आरक्षक की तीर और टंगिए से वार कर निर्मम हत्या कर दी. इस दौरान बीच-बचाव करने आए उनके माता-पिता पर भी तीरों से वार किया. इसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. सूचना मिलने के बाद गुरुवार सुबह पुलिसबल मौके पर पहुंचा. जानकारी के मुताबिक जांगला के मतवाड़ा निवासी सोमारू पोयाम फरेसगढ़ थाने में सहायक आरक्षक के पद पर तैनात था. वह इन दिनों मेडिकल लीव पर आए थे. इसकी सूचना नक्सलियों को मिली तो बुधवार रात करीब 10 बजे 50-60 की संख्या में बंदूक, तीर-धनुष समेत अन्य हथियार लेकर पहुंच गए.
http://इम्युनिटी बूस्टर के तौर पर पतंजलि को मिली कोरोनिल बेचने की इजाजत
रात को दरवाजा खुलवाया कर धक्का देते हुए नक्सली घर में घुस गए और जवान पर तीरों और टंगिया से हमला कर दिया. इस दौरान जवान के माता-पिता बीच-बचाव करने के लिए पहुंचे तो उन पर भी तीरों से हमला किया. जवान के शरीर में 6 तीर लगे जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई. वहीं, पिता को भी एक तीर लगा है. माता-पिता दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है. बीजापुर एसपी ने बताया कि सहायक आरक्षक सोमारू पोयाम को 6 तीर और सिर के पीछे हिस्से में टंगिए से मारकर हत्या की गई है.







