रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा राज्य शासन के समस्त विभागों के अधीन गठित साक्षात्कार, चयन, पदोन्नति एवं छानबीन समिति में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग का पृथक-पृथक प्रतिनिधित्व अनिवार्य किया गया है. इन समितियों में महिलाओं के प्रतिनिधित्व के लिए एक महिला सदस्य को रखा जाना अनिवार्य कर दिया गया है. गत दिवस मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में मंत्रीमंडल की बैठक में यह निर्णय लिया गया था, जिसके परिपालन में सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है. जारी आदेश अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राजस्व मंडल बिलासपुर सहित शासन के समस्त विभाग, सभी विभागाध्यक्ष, सभी संभागायुक्त, सभी कलेक्टरों और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को भेजा गया है.
http://5000mAh बैटरी के साथ Vivo Y20, Y20i भारत में लॉन्च, जानिए कीमत
30 अगस्त को शुष्क दिवस घोषित
गरियाबंद. कलेक्टर छतर सिंह डेहरे ने मोहर्रम के अवसर पर 30 अगस्त 2020 को शुष्क दिवस घोषित किया है. इस दिन गरियाबंद जिले के समस्त देशी, विदेशी मदिरा की फुटकर दुकाने एवं मद्य भाण्डागार पूर्णतः बंद रहेगी. कलेक्टर श्री डेहरे ने शुष्क दिवस में जिले के किसी भी अधिकृत एवं अनाधिकृत स्थानों से मदिरा का अवैध निर्माण, आधिपत्य, परिवहन, क्रय-विक्रय, भाण्डारण एवं तस्करी पर पूर्ण नियंत्रण रखने एवं शिकायत प्राप्त होने पर सख्ती से रोक लगाने तथा जप्त करने की कार्रवाई हेतु आदेशित किया है.
http://पिता बनने वाले हैं विराट कोहली, अनुष्का ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
बच्चों के अच्छे स्वास्थ्य एवं पोषण के लिए फल, सब्जी एवं दालों से बनाई गई रंगोली
राजनांदगांव. पोषण, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता दिवस के अवसर पर सहसपुर दल्ली सेक्टर के ग्राम घुमका में बच्चों के अच्छे स्वास्थ्य एवं पोषण के लिए पोषक तत्वों से भरपूर फल, सब्जी एवं दालों से सुंदर रंगोली बनाकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने सुपोषण का संदेश दिया.







