আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

शख्स ने गाया श्रीवल्ली का कश्मीरी वर्जन, गुनगुनाने मजबूर हो जाएंगे आप

Published on: February 4, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. पुष्पा के गाने तेलुगू के साथ-साथ हिंदी भाषा में भी फेमस हुए और अब इसका कश्मीरी वर्जन भी आ गया है. एक शख्स ने पुष्पा के गाने श्रीवल्ली को कश्मीरी फोक म्यूजिक में तब्दील कर दिया है. इस शख्स की परफॉरमेंस अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है. इस शख्स का नाम तस्लीम है. इसे आप हारमोनियम पर श्रीवल्ली गाना बजाते और गाते देख सकते हैं. कश्मीरी फोक म्यूजिक के साथ तस्लीम का श्रीवल्ली गाने का तरीका काफी अलग और इम्प्रेसिव है. यही कारण है कि तस्लीम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.

https://VIDEO : अक्षरा का नया गाना ‘लड़कियों को यूं ना पटाया करो’ रिलीज

तस्लीम के इस वीडियो को हजारों लोग देख चुके हैं और इसके व्यूज लगातार बढ़ रहे हैं. ट्विटर पर भी यूजर्स इस वीडियो के चर्चे कर रहे हैं. एक यूजर ने तो इसे भजन ही बता दिया है. दूसरे ने कहा ये फायर है. तो तीसरे ने कहा कि कश्मीरी किसी भी चीज को इम्प्रोवाइज कर सकते हैं. पुष्पा के गाने श्रीवल्ली की बात करें तो इसे देवी श्री प्रसाद ने कंपोज किया है. वहीं इसके लिरिक्स चंद्रबोस ने दिए हैं. गाने के तेलुगू वर्जन को सिंगर सिड श्रीराम ने गाया है. हिंदी वर्जन की बात करें तो इसे सिंगर जावेद अली ने गाया है.

https://निया शर्मा का बोल्ड लुक, ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर आई सामने

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now