नई दिल्ली. बिजनेस टाइकून आनंद महिंद्रा ट्विटर पर कुछ ना कुछ शेयर करते रहते हैं. इस बार भी इन्होंने कुछ अतरंगी सा ही शेयर किया है. इस वीडियो को देखकर आप भी अपनी आंखों पर यकीन नहीं कर पाएंगे. इस वीडियो में एक सीढ़ी जैसा पैटर्न देखा जा सकता है, लेकिन ये डिजाइन एक दीवार से सटा हुआ है. आप भी सोच रहे होंगे कि अगर किसी को इस सीढ़ी का इस्तेमाल करना हो तो कैसे करेंगे. अगर आपके दिमाग में भी ये सवाल आया है तो कंफ्यूज ना होकर सबसे पहले इस वायरल वीडियो को जरूर देखें.
https://प्राथमिक स्कूल के बच्चों को दी जाएगी स्थानीय भाषा में शिक्षा
आनंद महिंद्रा ने वीडियो को शेयर कर कैप्शन में लिखा है कि असाधारण. इतना सरल लेकिन रचनात्मक. डी-क्लटरिंग स्पेस के अलावा यह वास्तव में एक आकर्षक सौंदर्य तत्व को बाहरी दीवार में जोड़ता है. स्कैंडिनेवियाई डिजाइनरों को ईर्ष्या करनी चाहिए (पता नहीं यह कहां से है. मेरे #whatsappwonderbox में मिला). लोगों को भी ये वीडियो खूब पसंद आ रहा है. इस वीडियो को अब तक हजारों बार देखा जा चुका है. कई लोग कमेंट सेक्शन में अपनी अलग-अलग प्रतिक्रिया देते दिखाई दिए. वाकई में इस जुगाड़ के लिए शख्स ने अपने दिमाग के घोड़ों को काफी तेजी से दौड़ाया होगा.
https://पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री के पद से टीएस सिंहदेव का इस्तीफा
Outstanding. So simple yet creative. Apart from de-cluttering space, this actually adds an attractive aesthetic element to an otherwise stark exterior wall. Should make Scandinavian designers envious!! (Don’t know where this is from. Received in my #whatsappwonderbox ) pic.twitter.com/IBC6RR591y
— anand mahindra (@anandmahindra) July 16, 2022










