नई दिल्ली. आयुष्मान खुराना की अपकमिंग फिल्म ‘एन एक्शन हीरो’ का गाना ‘आप जैसा कोई’ रिलीज कर दिया गया है. मलाइका अरोड़ा दिग्गज एक्ट्रेस जीनत अमान के इस गाने को रिक्रिएट करती नजर आ रही हैं. जीनत ने रेड कलर की ड्रेस में तहलका मचाया था जबकि मलाइका शिमरी आउटफिट में नजर आ रही हैं. इस गाने में मलिका के साथ आयुष्मान खुराना भी उनके साथ कदम से कदम मिला रहे हैं. फिल्म में जयदीप अहलावत भी हैं.
https://श्रद्धा हत्याकांड पर चल रही थी महापंचायत, महिला ने शख्स को चप्पल से पीटा
छैंया छैंया से लेकर मुन्नी बदनाम हुई तक तमाम फिल्मों में अपने आइडम डांस से धूम मचाने वाली मलाइका चार साल बाद बड़े पर्दे पर लौट रही हैं. इस गाने में मलाइका का ग्लैमरस और हॉट अंदाज लोगों को आकर्षित कर रहा है. फिल्म कुर्बानी में यह गाना जीनत अमान पर फिल्माया गया था और इसे देखकर आज भी लोग तारीफ करते हैं. एन एक्शन हीरो के लिए इस गाने को तनिष्क बागची ने री-क्रिएट किया और जारा एस खान तथा अल्तमश फरीद ने इसे गाया है. एन एक्शन हीरो दो दिसंबर को रिलीज हो रहा है.
https://6 IAS और 2 IPS अधिकारियों का स्थानांतरण, महासमुंद एसपी बदले गए










