আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

गड्ढे से बचाने के प्रयास में महुआ से भरी ट्रैक्टर-ट्राली पलटी, मजदूर की मौत

Published on: May 14, 2021
---Advertisement---

महासमुंद. ओड़िशा से महुआ लेकर तेंदूकोना छोड़ने जा रही ट्रैक्टर ट्राली तेन्दूकोना के बिराजपाली स्थित नाले के पास पलट गई. घटना में चालक की जान तो बाल-बाल बच गई. लेकिन ट्राली में सवार मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक ओड़िशा के ग्राम बेलटुकरी से बिना नंबर की ट्रैक्टर ट्राली भरकर महुआ छोड़ने के लिए तेन्दूकोना जाने के लिए देर रात निकली थी. रात करीब तीन बजे ट्रैक्टर तेन्दूकोना मार्ग स्थित ग्राम बिराजपाली नाले के पूर्व मोड़ के पास पहुंची ही थी कि अनियंत्रित होकर पलट गई और खेत में जा गिरी.

http://किसान सम्मान निधि की 8वीं किस्त जारी, ऐसे चेक करें स्टेटस

इससे ट्रैक्टर चालक किशन मांझी की जान तो बच गई लेकिन ट्राली में सवार रोशन मांझी ट्राली में भरे महुआ के साथ दब गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों व जेसीबी की मदद से ट्राली को उठाकर नीचे दबे मजदूर रोशन मांझी को निकाला गया. बागबाहरा पुलिस ने मामले में ट्रैक्टर चालक किशन मांझी के खिलाफ 304 ए के तहत जुर्म दर्ज किया है. किशन मांझी ने बताया कि रात के अंधेरे में ना सही तरह से मोड़ नजर आई है और न ही सड़क किनारे का गड्ढा, गड्ढे से बचाने के लिए प्रयास किया तो गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई.

http://बजरंगी भाईजान की ‘मुन्नी’ ने ‘सीटी मार’ गाने पर किया डांस, देखिए वीडियो

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now