महासमुंद. पुलिस अधीक्षक ने हल्की मौसमी सर्दी के कारण ऐहतियात के तौर पर आज कोविड-19 RAT टेस्ट कराया. उनकी जाँच रिपोर्ट पॉज़िटिव आई है. स्वास्थ्य विभाग की गाइडलाइन के अनुसार डॉक्टरों ने उनके बंगले का निरीक्षण किया. गाइडलाइन के अनुसार एसपी 14 दिन के लिए होम क्वारंटाइन हो गए हैं. ज़िला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है. डॉक्टरों ने कहा कि चिंता की कोई बात नहीं है. चिकित्सा दल ने परिवार के सदस्यों सहित 19 लोगों की कोविड-19 की जाँच की.
http://साक्षात्कार, चयन और पदोन्नति समिति में महिला सदस्य अनिवार्य, आदेश जारी
परिवार के सभी सदस्य और व्यक्तियों की जाँच रिपोर्ट निगेटिव आई है. पुलिस अधीक्षक से पिछले एक सप्ताह के दौरान मिले लोगों की काँटेक्ट ट्रेसिंग की जा रही है. कलेक्टर कार्तिकेया गोयल कहा है कि पुलिस अधीक्षक जल्द स्वस्थ होकर काम पर लौटेंगे. उन्होने ऐसे लोगों से आग्रह किया है कि जो पिछले एक सप्ताह के दौरान एसपी से सरकारी कामकाज या अन्य सिलसिले में मिले हैं और उन्हें सर्दी, खांसी, बुख़ार या हल्के से भी कोविड-19 के लक्षण दिखाई दे तो वे अपने नज़दीकी स्वास्थ्य केंद्र जाकर जाँच अवश्य कराएं.
http://5000mAh बैटरी के साथ Vivo Y20, Y20i भारत में लॉन्च, जानिए कीमत







