नई दिल्ली. आम जनता पर एक बार फिर महंगाई की मार पड़ी है. 1 मार्च की शुरुआत बड़े झटके के साथ हुई है. घरेलू रसोई गैस के दाम 25 रुपए प्रति सिलेंडर बढ़ गए हैं. फरवरी में LPG सिलेंडर के दाम 3 बार बढ़ाए गए थे, अकेले फरवरी में ही सिलेंडर 100 रुपए महंगा हो चुका है. आज की बढ़ोतरी मिलाकर सिर्फ 26 दिनों में LPG सिलेंडर 125 रुपए महंगा हो चुका है. दिल्ली में बिना सब्सिडी वाला LPG सिलेंडर अब 25 रुपए महंगा होकर 819 रुपए हो गया है, पहले ये 794 रुपए था.
http://ICC Test Rankings : रोहित ने हासिल की टेस्ट की बेस्ट रैंकिंग, अश्विन ने भी लगाई छलांग
इसी तरह मुंबई में भी LPG सिलेंडर के लिए 819 रुपए चुकाने होंगे. कोलकाता में LPG सिलेंडर के लिए सबसे ज्यादा 845.50 रुपए चुकाने होंगे, चेन्नई में LPG सिलेंडर के लिए ग्राहकों को 835 रुपए चुकाने होंगे. बता दें कि रसोई गैस सिलेंडर की कीमत चेक करने के लिए आपको सरकारी तेल कंपनी IOC की वेबसाइट पर जाना होगा. यहां पर कंपनी हर महीने नए रेट्स जारी करती हैं. https://iocl.com/Products/IndaneGas.aspx इस लिंक पर आप अपने शहर के गैस सिलेंडर के दाम चेक कर सकते हैं.










