नई दिल्ली. ऑयल कंपनियों ने एलपीजी गैस की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है.14.2 किलोग्राम वाले घरेलू रसोई गैस सिलिंडर का दाम 50 रुपए बढ़ गया है. इसी तरह 5 किलो वाले छोटे सिलिंडर के दाम में 18 रुपए की बढ़ोतरी की गई है.19 किलोग्राम के सिलिंडर के दाम में 36.50 रुपए का इजाफा किया गया है. ऑयल कंपनियां हर महीने एलपीजी सिलिंडर के दामों की समीक्षा करती है. इस महीने 1 दिसंबर को एक बार कीमतों की समीक्षा हुई थी. तब कॉमर्शियल गैस सिलिंडर की कीमत में बढ़ोतरी की गई थी.
http://RLC हॉस्पिटल में पदस्थ हुई जिले की पहली सुपर स्पेशिलिस्ट सर्जन
हर राज्य में टैक्स अलग-अलग होता है और इसके हिसाब से एलपीजी के दामों में अंतर होता है. इंडियन ऑयल की वेबसाइट से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाला गैर-सब्सिडी एलपीजी सिलिंडर अब 644 रुपए का हो गया है. कोलकाता में इसका दाम 670.50 रुपए, मुंबई में 644 रुपए और चेन्नई में 660 रुपए है.19 किलोग्राम के कॉमर्शियल गैस सिलिंडर के दाम में भी इजाफा हुआ है. दिल्ली में यह 1296 रुपए का हो गया है. कोलकाता और मुंबई में यह 55 रुपए बढ़कर 1351.50 और 1244 रुपए का हो गया है. वहीं चेन्नई में यह 56 रुपए बढ़कर 1410.50 रुपए का हो गया है. इस महीने 1 दिसंबर को भी कॉमर्शियल गैस सिलिंडर की कीमत में बढ़ोतरी की गई थी.
http://नहीं होगा संसद का शीतकालीन सत्र, जनवरी में शुरू होगा बजट सेशन










