আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

प्रेमी ने पहले प्रेमिका को चाकू से गोदा, फिर खुद भी फांसी पर झूला

Published on: January 3, 2020
---Advertisement---

रायपुर. एक प्रेमी ने पहले प्रेमिका को चाकू से गोदा और फिर खुद भी फांसी पर झूल गया. घटना पचपेड़ी नाका के एक होटल की है. जिस होटल में यह वारदात हुई है, वह राजेंद्र नगर इलाके का तंदूर-3 ढाबा है. प्रेमी होटल का शेफ बताया जा रहा है, जिसका होटल की ही एक कर्मचारी के साथ प्रेम संबंध था. जानकारी के मुताबिक होटल मालिक ने कर्मचारियों को होटल में ही कमरा दे रखा है. शुक्रवार सुबह युवक अपनी प्रेमिका के कमरे में आया. माना जा रहा है कि इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जिसके बाद तैश में आकर युवक ने प्रेमिका को धारदार हथियार से गोद दिया. फिर युवक ने भी प्रेमिका के शव के पास फांसी लगा लगी.

http://किसानों को धान का 2500 रुपए मूल्य देने मुख्यमंत्री ने गठित की समिति

घटना के बाद मचे चीख पुकार के बाद अगल-बगल के कमरे से लोग घटना वाले कमरे में पहुंचे, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी. पुलिस के मुताबिक आज सुबह की यह घटना है, दोनों के शवों को अपने कब्जे में ले लिया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. जांच के बाद ही घटना की असली वजह सामने आ पाएगी, किसी भी तरह का कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. मृतका रामेश्वरी (20) ग्राम झालखम्हरिया महासमुंद की रहने वाली थी और सुशील खत्री थापा (28) कातुलबोड़ दुर्ग में सपरिवार रह रहा था. वह मूलत: नेपाल का रहने वाला था.

http://SBI क्लर्क की 7870 पदों पर बंपर भर्तियां, जल्द करें अप्लाई

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now