कसडोल. बच्चे को प्रसाद देने पर हारे प्रत्याशी ने नवनिर्वाचित सरपंच पर हमला कर दिया. इस हमले में घायल सरपंच को गंभीर हालत में सीएचसी कसडोल में भर्ती कराया गया है. जानकारी के अनुसार ग्राम भदरा में पंचायत चुनाव के प्रथम चरण में 28 जनवरी को मतदान हुआ था. इस दौरान सरपंच पद के लिए अटल संतराम वर्मा और रामफल कश्यप चुनाव लड़ रहे थे. दोनों के घर गांव में आमने-सामने हैं. चुनाव में रामफल हार गए. शुक्रवार को नवनिर्वाचित सरपंच अटल संतराम वर्मा मंदिर में पूजन के बाद सबको फूल और नारियल दे रहे थे.
http://शिक्षा विभाग का बाबू 4 हजार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार
इस दौरान वे रामफल के घर भी पहुंचे और बच्चे को नारियल व फूल दिए. इससे रामफल भड़क गया. उसे लगा कि चुनाव हारने पर वह उसका मजाक उड़ा रहा है. उसने अपने साथियों के साथ मिलकर अटल संतराम पर हमला कर दिया. पिटाई से संतराम बेहोश हो गया. इसके बाद हमलावर वहां से भाग निकले. परिजनों ने सरपंच अटल को गंभीर हालत में सीएचसी कसडोल में भर्ती कराया है. शिकायत के बाद पुलिस मुख्य आरोपी रामफल समेत 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर धारा 294, 323, 508, 147 और आईपीसी 34 के तहत कार्रवाई कर रही है.
http://त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव : मतदान दल में ड्यूटी से अनुपस्थित अधिकारी-कर्मचारी निलंबित







