रायपुर. महासमुंद, रायगढ़, दुर्ग, बलरामपुर, बस्तर, जशपुर, बिलासपुर, रायपुर, कोरबा, सरगुजा, धमतरी, बलौदाबाजार, कांकेर, कोंडागांव, बेमेतरा, बालोद, राजनांदगांव, मुंगेली, गौरेला पेंड्रा मरवाही और जांजगीर जिले में कलेक्टर्स ने शनिवार को लॉकडाउन को लेकर आदेश जारी कर दिया.
महासमुंद में 31 मई तक लॉकडाउन
महासमुंद जिले में 31 मई सुबह 6 बजे तक लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है. एकल दुकानें एवं एकल किराना/डेली नीड्स दुकानें, फल/सब्जी, अंडा, मछली, मांस, पोल्ट्री तथा दुग्ध/दुग्ध उत्पाद संबंधी दुकानें अपरान्ह 5 बजे तक खोली जा सकेगी. निर्माण गतिविधियों संबंधित दुकानें जैसे हार्डवेयर, प्लंबिंग, इलेक्ट्रिकल, एसी, कूलर संबंधी स्थानीय/एकल दुकानें रविवार को छोड़कर शेष सभी दिवस में अपरान्ह 5 बजे तक खोली जा सकेगी.
कोरबा में 31 मई तक लॉकडाउन
कोरबा में 31 मई रात 12 बजे तक लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है. यहां किराना दुकान/डेली नीड्स / प्रोविजन स्टोर्स, अण्डा, पोल्ट्री, मटन, मछली की दुकानों को भी सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक खोला जा सकेगा.
धमतरी में 31 मई तक लॉकडाउन
धमतरी में 31 मई तक लॉकडाउन को बढ़ा दिया गया है. शासकीय कार्यालय 50% कर्मचारियों के साथ खुल सकेंगे. धमतरी में किराना दुकान, जनरल स्टोर सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक खुलेंगे. जिले में कुछ दुकानों को सड़क के दाएं और बाएं सिस्टम से खोला जाएगा.
जांजगीर में 31 मई तक लॉकडाउन
जांजगीर-चांपा जिले में 31 मई की रात 12 बजे तक लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है. जिले में सभी मंडियां और किराना दुकानें बंद रहेंगी. सब्जी, फल अंडा, पोल्ट्री, मटन, चिकन, किराना दुकान सामग्री की सिर्फ होम डिलीवरी सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक हो सकेगी.
रायपुर में 31 मई तक लॉकडाउन
राजधानी में लॉकडाउन को 31 मई तक के लिए बढ़ा दिया गया है पर इसमें कुछ छूट भी दी गई है. बाजार की दुकानों को लेकर ऑड-ईवन फॉर्मूला लागू किया जा रहा है.
http://शराब की होम डिलीवरी के लिए नहीं देना होगा कोई अतिरिक्त शुल्क : लखमा
सरगुजा में 31 मई तक लॉकडाउन
सरगुजा जिले में 31 मई की रात 12 बजे तक लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है. इस दौरान सरगुजा जिले में किराना की दुकान नहीं खुलेगी. फल, सब्जी, अंडा, पोल्ट्री, मटन, मछली, किराना सामान, ग्रॉसरी वगैरह की होम डिलीवरी सुबह 6 से दोपहर 2 बजे तक होगी.
बेमेतरा में 31 मई तक लॉकडाउन
बेमेतरा जिले में 31 मई की सुबह 6 बजे तक लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है. सब्जियों की होम डिलीवरी सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक होती रहेगी. गलियों में स्थित किराना दुकानें दोपहर 2 बजे तक खोली जा सकेंगी. दूध पार्लर सुबह 6 बजे से शाम 6:30 बजे तक खुले रहेंगे.
कोंडागांव 31 मई तक लॉकडाउन
कोंडागांव में 31 मई सुबह 6 बजे तक लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है. यहां 24 मई से कपड़ा दुकान, ज्वेलरी, फैंसी, बर्तन दुकान हफ्ते में सोमवार, मंगलवार और बुधवार को स्टेशनरी, मोबाइल, रिपेयरिंग, कंप्यूटर, इलेक्ट्रॉनिक और प्रिंटिंग प्रेस हफ्ते में गुरुवार शुक्रवार, शनिवार को सुबह 8 बजे से 2 बजे तक खोली जा सकेंगी. जिले में दोपहर 2 बजे तक किराना दुकानें खुल सकेंगी.
दुर्ग में 31 मई तक लॉकडाउन
दुर्ग में भी 31 मई तक लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है. सराफा, कपड़ा, बर्तन, फुटवेयर, मोबाइल शॉप सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को खुलेगी. अनाज किराना, डेली नीड्स, इलेक्ट्रॉनिक्स, फ्लावर शॉप, ऑटो पार्ट्स की दुकानें मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को सुबह 11 से शाम 5 बजे तक खुलेगी.
राजनांदगांव में 31 मई तक लॉकडाउन
राजनांदगांव में 31 मई की रात 10 बजे तक लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है. जिले में सीमेंट, छड़, हार्डवेयर, चश्मा दुकान, मोबाइल रिचार्ज दुकान, लॉन्ड्री शॉप, स्टेशनरी फोटोकॉपी, कंप्यूटर ऑनलाइन सेंटर दोपहर 3 बजे तक खुलेंगे. हफ्ते में सोमवार बुधवार, शुक्रवार को बाकि की दुकानें खुल सकेंगी.
बालोद में 31 मई तक लॉकडाउन
बालोद जिले में 31 मई की सुबह 6 बजे तक लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है. सुबह 6 बजे से दोपहर 3 बजे तक किराना दुकानें और डेली नीड्स शॉप खोली जा सकेंगी. फल, सब्जी, अंडा की होम डिलीवरी होगी. दोपहर 3 बजे से अगले दिन की सुबह 6 बजे तक सख्त लॉकडाउन लागू रहेगा.
http://पहलवान सुशील कुमार के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी
मुंगेली में 31 मई तक लॉकडाउन
मुंगेली जिले में 31 मई तक लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है. जिले में मंगलवार, शुक्रवार को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक ज्वेलरी शॉप, बर्तन की दुकान है फैंसी आइटम की दुकान खोली जा सकेंगी. बुधवार और शनिवार को कपड़ा दुकानों को खोलने की अनुमति दी गई है.
बस्तर जिले में 31 मई तक लॉकडाउन
बस्तर जिले में 31 मई की रात 12 बजे तक लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है. जिले में किराना दुकान, डेली नीड्स, आटा चक्की, अंडा, पोल्ट्री उत्पाद दूध की दुकानें सुबह 6 बजे से दोपहर 3 बजे तक खुली रहेंगी..
रायगढ़ में 31 मई तक लॉकडाउन
रायगढ़ जिले में 31 मई की रात 12 बजे तक लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है. फल, सब्जी, अंडा, पोल्ट्री, मटन, मछली, किराना सामान, ग्रॉसरी वगैरह की होम डिलीवरी सुबह 6 से दोपहर 4 बजे तक होगी.
कांकेर में 1 जून तक लॉकडाउन
कांकेर जिले में लॉकडाउन 1 जून की सुबह 6 बजे तक बढ़ा दिया गया है. जिले में पहले से जिन्हें अनुमति दी गई थी उन्हें छोड़कर दूसरे सभी वैवाहिक कार्यक्रम रद्द किए गए हैं.
बलौदाबाजार जिले में 24 मई तक लॉकडाउन
बलौदा बाजार भाटापारा जिले में लॉकडाउन 24 मई की सुबह 6 बजे तक बढ़ा दिया गया है. सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक कृषि, बीज, उनकी मशीनरी से जुड़ी दुकानें, आटा चक्की, गली मोहल्ले और कॉलोनियों की किराना दुकान खुल सकेंगी.
जशपुर में 24 मई तक लॉकडाउन
जशपुर जिले में 24 मई तक लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है. यहां किराना दुकानें नहीं खुलेंगी, सिर्फ होम डिलीवरी के जरिए सामान पहुंचाए जाएंगे. शाम 5 बजे के बाद यहां छूट प्राप्त दुकानें भी बंद करवा दी जाएंगी.
बलरामपुर में 23 मई तक लॉकडाउन
बलरामपुर जिले में 23 मई तक के लिए लॉकडाउन बढ़ाया गया है. यहां सुबह 6 बजे से सिर्फ 10 बजे तक ही किराना दुकानें खुलेंगी. पोल्ट्री आयटम होम डिलीवरी पर ही मिलेंगे.
http://छत्तीसगढ़ की रिकवरी दर बढ़कर 86% हुई, सप्ताह भर में पॉजिविटी दर 20 से 12% पहुंची







