আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

लिव-इन पार्टनर की गला दबाकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Published on: November 25, 2022
---Advertisement---

सरगुजा. एक अधेड़ उम्र के शख्स ने अपने लिव-इन पार्टनर की गला दबाकर हत्या कर दी. जानकारी के मुताबिक सुभाष नगर क्षेत्र में रहने वाली सविता सिंह (35) सब्जी बेचने का काम करती थी. उसकी 2 बेटियां भी हैं. कुछ साल पहले उसके पति की मौत हो गई थी. बाद वह बलरामपुर जिले के रहने वाले कुंजलाल (50) के साथ पिछले 2 महीने से रह रही थी. कुंजलाल मजदूरी करता था, लेकिन आए दिन उसका सविता से विवाद होता था. इस बीच बुधवार को सविता सब्जी बेचने बाजार नहीं गई. तब उसके एक पड़ोसी को संदेह हुआ और वह उसका पता लगाते हुए महिला के घर पहुंच गया. घर पहुंचने पर पड़ोसी ने सविता की बेटियों से बातचीत की. बेटियों ने बताया कि उनकी मां घर के अंदर है, हम लोग सुबह से घर पर नहीं थे. अभी ही हम लोग आए हैं.

https://पटवारी ने स्वयं व अन्य के नाम दर्ज कर ली जमीन, निलंबित

बाद सविता के बेटियां कमरे के अंदर गईं, तब उन्होंने अपनी मां की लाश देखी थी. बाद मामले की शिकायत पुलिस से की गई. फिर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. आस-पास के लोगों ने पूछताछ में जानकारी दी कि कुंजलाल महिला के साथ रहता था, लेकिन उसकी बनती नहीं थी. ये पता चलने के बाद पुलिस ने बलरामपुर में कुंजीलाल के मूल निवास पिपरौल में दबिश दी. पुलिस के आने की जानकारी मिलती ही आरोपी जंगल की तरफ भाग गया था. पुलिस ने उसका पीछा किया और जंगल से आरोपी को गिरफ्तार किया है. पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया और बताया कि सविता किसी दूसरे शख्स से भी बात करती थी. मैंने उसे कई बास समझाया भी था, पर वह मानती ही नहीं थी इसलिए बुधवार को मैंने उसकी हत्या कर दी है.

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now