रायगढ़. नक्सली हमले में शहीद हुए जवानों के परिवार वालों को एक-एक करोड़ रुपए देने की मांग पूर्व पुलिस निरीक्षक रामचंद्र शर्मा ने की है. दर्दनाक हादसे के बाद छत्तीसगढ़ पुलिस में निरीक्षक के पद पर कार्य कर चुके रामचंद्र शर्मा ने कहा कि दिल्ली सरकार के द्वारा ड्यूटी में कार्यरत पुलिसकर्मी की मौत पर उक्त पुलिसकर्मी के परिवार को एक करोड़ रुपए की राहत राशि दी जाती है, इसी तरह छत्तीसगढ़ सरकार को भी ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी के देहांत पर एक करोड़ रुपए की राशि प्रदान की जानी चाहिए. शर्मा ने जोर देते हुए कहा कि केवल शहीद कहकर अंतिम संस्कार कर देने से जिम्मेदारी पूरी नहीं मानी जाएगी क्यूकि कई ऐसी घटनाएं सामने आती हैं जब शहीद परिवार बाद में तकलीफ पाता है और कोई सुनवाई नहीं होती या कोई पूछने वाला नहीं होता.
http://मशहूर अभिनेत्री शशिकला का 88 साल की उम्र में निधन
सरकारें आती है चली जाती है पर वह परिवार दर-दर भटकता है. ऐसी स्थिति में परिवार को आर्थिक सहायता मजबूती से मिलना चाहिए. इस विषय पर ध्यान दिया जाना चाहिए. श्री शर्मा ने कहा कि यदि पुलिसकर्मियों के लिए ये राशि नहीं दी जाती है तो वे सिविल सोसायटी के साथ मिलकर पूरे राज्य में हस्ताक्षर अभियान चलाएंगे और संवेदनशील मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मांग करेगें की कम से कम नक्सली हमलों में शहीद होने वाले पुलिस के परिवार को आर्थिक सहायता के रूप में एक करोड़ रुपए की राशि दिए जाने का अनिवार्य प्रावधान किया जाए. उन्होने सिविल सोसायटी से ये अपेक्षा की है कि इसमें मदद के लिए वे भी आगे आएं. इसकी शुरुआत रायगढ़ जिले से ही किए जाने की बात कही गई है.
http://कोरोना को लेकर सरकार सख्त, 1 मरीज मिलने पर 20 घरों का इलाका होगा सील







