पिथौरा. शुक्रवार दोपहर खेतों में रोपाई कर रहे मजदूरों पर अचानक आकाशीय बिजली गिरने से पांच मजदूरों की मौत हो गई. इसके अलावा 6 लोग घायल गए. जिनका उपचार समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायपाली में चल रहा है. जानकारी के अनुसार थाना सिंघोड़ा के ग्राम घाटकछार में आज बिजली गिरने से 5 लोग की मृत्यु हो गई. वहीं 6 घायल मजदूरों को सिंघोड़ा पुलिस व संजीवनी वाहन से उपचार हेतु सरायपाली अस्पताल भेजा गया है. बताया जा रहा है कि आज क्षेत्र के प्रायः अधिकांश स्थानों के खेत में रोपाई चल रही है.
https://मुख्यमंत्री ने हरेली पर्व से राज्य में गौ-मूत्र खरीदी का किया शुभारंभ
घटनास्थल खेत में भी मजदूर रोपाई में जुटे थे तभी अचानक आसमान से आफत के रूप में बिजली गिरी और घटना घट गई. मृतकों के नाम जानकी पिता भागीरथी, लक्ष्मी यादव पिता मीनू, श्रीमती बसंती नाग पति चीनू नाग, श्रीमती जमोवती पति जयदेव, श्रीमती नोहरमति पति निलकुमार बताए गए हैं. जबकि घायलों में पंकजनी पति मीनू यादव, पार्वती, तपस्वनी, श्रीमती पुन्नी पति भुरौ , श्रीमती गीतांजलि पति विनोद, श्रीमती शशि मुझी पति अर्जुन. उक्त घटना की सिंघोड़ा थाना प्रभारी केशव कोसले ने पुष्टि करते हुए बताया है कि घाटकछार में आसमान से बिजली गिरने से पांच लोगो की मौत हो चुकी है. बाकी 6 घायल है जिसे सरायपाली के सरकारी अस्पताल मे भर्ती कराया गया है.







