रायपुर. मौसम विभाग ने अगले चार घंटों में बस्तर, बिलासपुर और सरगुजा संभाग के जिलों में गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने और भारी बारिश की संभावना जताई है. रायपुर मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक अगले चार घंटों में बिलासपुर, मुंगेली, कोरिया और सूरजपुर जिलों में एक-दो स्थानों पर भी बिजली गिर सकती है. इन एक-दो स्थानों पर भारी बारिश की संभावना भी है. मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे लगे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर 1.5 किलोमीटर से 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक फैला हुआ है.
https://चरणजीत चन्नी होंगे पंजाब के नए मुख्यमंत्री, चुने गए विधायक दल के नेता
अगले 24 घंटे में इसके दक्षिण ओड़िशा की ओर जाने की संभावना बन रही है. मानसून के दो और सिस्टम बने हुए हैं. इसके प्रभाव से प्रदेश के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने अथवा गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है. मौजूदा सिस्टम को देखते हुए 20 से 22 सितंबर तक छत्तीसगढ़ में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. बता दें कि राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक 1 जून 2021 से अब तक राज्य में 1036.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है. राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून से आज 19 सितम्बर तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार कोरबा जिले में सर्वाधिक 1438.7 मिमी और कबीरधाम जिले में सबसे कम 823.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है.
https://स्कॉर्पियो और ऑटो की टक्कर से 8 की मौत, कई घायल







