सूरजपुर. प्रदेश कांग्रेस सचिव व सूरजपुर जिला पंचायत उपाध्यक्ष नरेश राजवाड़े ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखकर रामानुजगंज विधायक बृहस्पति सिंह को पार्टी से निष्कासित कर कठोर कार्रवाई करने की मांग की है. उन्होने स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव पर जान से मारने का आरोप लगाया है. श्री राजवाड़े ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को लिखे पत्र में कहा कि रामानुजगंज विधायक बृहस्पत सिंह ने अपने पद के गुरूर में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के पर्याय टीएस सिंहदेव पर अनर्गल आरोप लगाते हुए अपमानित करने का कुत्सित प्रयास किया है.
http://कांग्रेस विधायक बृहस्पति सिंह पर हमला मामले पर विधानसभा में हंगामा
पार्टी प्रोटोकॉल के विरूद्ध मीडिया के माध्यम से बयान जारी कर पार्टी की गरिमा को धूमिल किया जा रहा है, जिससे हम स्वयं को अपमानित महसूस कर रहे हैं. टीएस बाबा जैसे सहज, सरल और आत्मीय व्यक्तित्व पर झूठे और गंभीर आरोप लगाने वाले व्यक्ति के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए. ऐसे व्यक्ति को न केवल पार्टी के निष्कासित करना चाहिए, बल्कि उस पर मानहानि करने पार्टी की मर्यादा का उल्लंघन करने वाले कुकृत्य के विरूद्ध कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए.
http://शादी के मंडप में लैपटॉप पर काम कर रहा था दूल्हा, दुल्हन ने दिया ऐसा रिएक्शन








