महासमुंद. जिला ओलंपिक संघ के द्वारा फ्लड लाइट हैंडबॉल ग्राउंड महासमुंद में विश्व ओलंपिक दिवस एवं विश्व हैंडबॉल दिवस मनाया गया. इस दौरान वरिष्ठ खिलाड़ियों को प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ प्रदेश हैंडबॉल संघ के नवनियुक्त चेयरमैन विनोद चंद्राकर थे. अध्यक्षता भागीरथी चंद्राकर अध्यक्ष जनपद पंचायत महासमुन्द ने की. विशेष अतिथि कांग्रेस स्पोर्ट्स सेल के जिलाध्यक्ष निर्मल जैन, अभिषेक बाफना, मनोज धृतलहरे खेल अधिकारी महासमुंद उपस्थित थे. जिला हैंडबॉल संघ के सचिव सयैद इमरान अली ने बताया कि इस अवसर पर सबसे पहले मुख्य अतिथि के द्वारा हैंडबाल पोल एव हैंडबाल की पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई. उसके पश्चात महासमुंद जिला हैंडबाल के सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर वरिष्ठ एवं सीनियर खिलाड़ियों के मध्य एक हैंडबाल का शो मैच का उद्घाटन किया.
http://फिर शुरू होंगे KBC 12 के रजिस्ट्रेशन, हिस्सा लेने का आखिरी मौका
जिसमें विजेता एवं उपविजेता टीम को पुरस्कार एवं हैंडबाल संघ के वरिष्ठ खिलाड़ियों एवं बास्केटबाल के वरिष्ठ खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि द्वारा प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया. इस अवसर पर महासमुंद जिला ओलंपिक संघ के सदस्यों के द्वारा मिनी स्टेडियम में खिलाड़ियों को अभ्यास में आने वाली समस्या से अवगत कराते हुए ज्ञापन दिया. जिसका तत्काल प्रभाव से निराकरण करने की बात कही. कार्यक्रम का संचालन संघ के सचिव इमरान अली एवं आभार प्रकट खेल अधिकारी मनोज धृतलहरे ने किया. इस अवसर पर हैंडबाल संघ के मनीष चंद्राकर के द्वारा महासमुंद जिला हैंडबाल संघ की उपलब्धि एवं विश्व ओलपिंक दिवस के बारे में मत्वपूर्ण जानकारी दी. कार्यकम में वरिष्ठ खिलाड़ी इरफान अली, एहसान हैदर नकवी, जाहिद चैहान हेमंत अबिलकर, अनिल नायक, रूपेश महिलांग, अंकित लुनिया आशिष कुशवाहा, कपिल पेन्द्रिया, कोनेंन अहमद, सागर यादव मोहित ठाकुर, प्रशांत, विवेक दास, राजेन्द्र सोनी, लालू यादव शुभास मंडल, अभिषेक अबिलकर, कु सोनिया बंदे, दिव्या सिन्हा आदि मौजूद थे.
http://दो अलग-अलग मामले में 2.28 क्विंटल गांजे के साथ चार गिरफ्तार







