আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

Lava Z2 Max स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, जबरदस्त डिस्प्ले के साथ दमदार बैटरी

Published on: May 11, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. Lava Z2 Max स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च कर दिया गया है. यह स्मार्टफोन इसी साल जनवरी में लॉन्च Lava Z2 का अपग्रेडेड वर्जन है. स्मार्टफोन को सिंगल स्टोरेज वेरिएंट 2GB रैम और 32GB स्टोरेज में पेश किया है, जिसकी कीमत 7,799 रुपए है. फोन Stroked Blue और Stroked Cyan कलर ऑप्शन में आएगा. इसको ई-कॉमर्स साइट Amazon और Flipkart के साथ के साथ ऑफिशियल वेबसाइट से खरीदा जा सकेगा. इसमें 7 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है. इसका रेजोल्यूशन 720×1,640 पिक्सल है. फोन की ऑस्पेक्ट रेश्यो 20.5:9 और पिक्सल डेंसिटी 258ppi है. स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए Gorilla Glass 3 का प्रोटेक्शन दिया गया है. प्रोसेसर के तौर पर फोन में quad core MediaTek Helio SoC का सपोर्ट दिया गया है. यह फोन एंड्राइड 10 (Go Edition) पर काम करता है.

http://WHO की चेतावनी- कोरोना के इलाज में Ivermectin दवा का न करें इस्तेमाल

फोन ड्यूल सिम (नैनो) कनेक्टिविटी के साथ आता है. माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से फोन के स्पेस को 256GB तक बढ़ाया जा सकेगा. फोटो और वीडियो के लिए Lava Z2 Max में एक ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. इसका प्राइमरी कैमरा 13MP का है, जिसका अपर्चर f/1.85 है. जबकि एक अन्य 2MP का लेंस मिलेगा. फोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8MP का सेंसर दिया गया है. इसका अपर्चर f/2.0 है. कनेक्टिविटी तौर पर फोन में ड्यूल सिम, Wi-Fi, 4G VoLTE, Bluetooth v5, GPS, 3.5mm हेडफोन जैक, एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया गया है. पावरबैकअप के लिए Lava Z2 Max स्मार्टफोन में 6,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है.

http://बेमौसम बारिश से हुई फसल क्षति का आंकलन कर प्रभावितों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now