আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

‘अंतिम वेतन प्रमाण पत्र में वसूली योग्य राशि का उल्लेख ना कर संबंधित को बचाया जा रहा’

Published on: May 26, 2022
---Advertisement---

बागबाहरा. शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला नर्रा के शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के अध्यक्ष विजयशंकर निगम ने कलेक्टर को पत्र लिखकर तत्कालीन प्रभारी प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला नर्रा गजराज पाडे जो वर्तमान में शासकीय स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी स्कूल बागबाहरा में पदस्थ हैं से आर्थिक अनियमितता की राशि वसूल करने तथा वसूली में रुचि न लेने वाले अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने अपने पत्र में कहा है कि यह अत्यन्त खेद का विषय है कि जिला शिक्षा अधिकारी महासमुंद के पत्र क्रमांक/4468/शिकायत/वसूली/2021 दिनांक 27/11/21 को जारी पत्र में गजराज पाडे से रुपए 120623 मात्र वसूली किए जाने के आदेश दिए थे.

https://हाथी प्रभावित सिरपुर क्षेत्र के किसानों को ‘किसान विश्राम भवन’ की सौगात

पर लगभग 6 माह होने जा रहा है परिपालन तो नहीं हुआ उल्टे आदेश की अवहेलना करते हुए आहरण एवं संवितरण अधिकारी प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला कोमाखान द्वारा गजराज पाडे के शासकीय स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी स्कूल बागबाहरा में प्रतिनियुक्ति होने के कारण जारी अंतिम वेतन प्रमाण पत्र/ क्रमांक/ 184/अं.वे.प्र.पत्र/2021 दिनांक 21/1/22 को प्रतिनियुक्ति संस्था को प्रेषित करते समय वसूली योग्य राशि 120623 रुपए का कोई उल्लेख नहीं किया गया जिसके कारण वसूली रुकी है जो संदेहास्पद है. वसूली प्रक्रिया का प्रारंभ न होना अनेक संदेहों को जन्म देता है. जिला शिक्षा अधिकारी महासमुंद द्वारा अपने उपरोक्त आदेश में स्पष्ट रूप से उल्लेख किया गया है कि गजराज पाडे से राशि की वसूली कर इस कार्यालय को पालन प्रतिवेदन भेजा जाए.

https://स्टेडियम में कुत्ता घुमाने वाले IAS खिरवार का लद्दाख, पत्नी का अरुणाचल प्रदेश तबादला

यहां प्रश्न उठता है कि लगभग 6 महीने होने पर भी उनके द्वारा संज्ञान क्यों नहीं लिया गया. क्या प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला नर्रा द्वारा वसूली में रुचि नहीं दिखाई गई और उन्होंने आहरण एवं संवितरण अधिकारी कोमाखान को इस संबंध में अवगत नहीं कराया गया तो उनके विरुद्ध अब तक कार्रवाई क्यों नहीं की गई. यदि प्राचार्य द्वारा आहरण एवं संवितरण अधिकारी कोमाखान को वसूली हेतु लिखा गया था तो आहरण एवं संवितरण अधिकारी कोमाखान द्वारा वसूली की कार्रवाई क्यों नहीं की गई तथा अंतिम वेतन प्रमाण पत्र में वसूली का उल्लेख क्यों नहीं किया गया. विजयशंकर निगम ने कलेक्टर से तथ्यों के आधार पर उच्च स्तरीय जांच करा दोषियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई करने के साथ ही गजराज पाडे से वसूली कर शाला निधि में जमा कराने हेतु आवश्यक आदेश जारी करने की मांग की है.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now