रजिंदर खनूजा
पिथौरा. स्थानीय पुलिस ने माह भर में लगातार दूसरा बड़ा मामला पकड़कर तीन आरोपियों को 420 के आरोप में गिरफ्तार कर रिमांड पर जेल भेज दिया है. पुलिस अधीक्षक के अनुसार पूरे मामले की विस्तृत जांच की जा रही है जिससे और भी गिरफ्तारियां सम्भावित है. बुधवार को स्थानीय पुलिस थाना में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला ने बताया कि पिथौरा निवासी आनंद अग्रवाल कर्ज देकर आदिवासियों की जमीन की अफरा-तफरी करता था. उन्होंने बताया कि मंगलवार को पटेवा शिविर में प्रार्थी टेकलाल बरिहा ग्राम खपराखोल एवं बोधराम बरिहा ने लिखित शिकायत में बताया कि उनके पिता मानसिंह बरिहा अपने जीवित काल में रुपए की आवश्यकता होने पर 1 लाख 90 हजार एवं दूसरे आवेदक ने 90 हजार रुपए 3 फीसदी ब्याज में लिए थे. आनंद अग्रवाल ने दोनों आदिवासी आवेदकों की ऋण पुस्तिका अपने पास रख ली थी.
http://1 दिसंबर से फास्टैग लगाना जरूरी, वर्ना देना होगा दोगुना टोल टैक्स
वर्ष 2014 में पिता की मौत के बाद पुत्र टेकलाल ने खेत के खाते से फौती कटवाने एवं कृषि कार्य सहित धान खरीदी का रजिस्ट्रेशन हेतु ऋण पुस्तिका लेने आनन्द अग्रवाल के पास गया तब उसने बताया कि पुस्तिका उनके पिता ले गए हैं और उनके नाम से 12 एकड़ कृषि भूमि को अपनी दुकान के एक कर्मी तेजराम दीवान निवासी ग्राम सराईपाली थाना तेंदूकोना के पास बेच दी थी. इसी तरह आनन्द ने अपने एक अन्य कर्मी भावसिंह दीवान के नाम पर भी अनेक जमीनों की रजिस्ट्री करवाई थी. इस शिकायत के बाद टीम गठित की गई. सोमवार शाम 6 बजे आनंद अग्रवाल के पिथौरा स्थित घर दुकान श्रृंगारिकता सहित सराईपाली निवासी आनन्द के दोनों कर्मियों के याहा दबिश दी. रात भर चले तलाशी अभियान में पुलिस ने अनेक आपत्तिजनक दस्तावेज जब्त कर मंदिर चौक पिथौरा निवासी आनन्द अग्रवाल, ग्राम सरायपाली निवासी तेजराम दीवान और ग्राम जामपाली भावसिंह दीवान को धारा 420, 120 एवं 34 भादवी की धारा के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.
http://पंचशील वार्ड से सुरेश द्विवेदी की दावेदारी
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपी आनन्द अग्रवाल के घर की तलाशी में 51 नग भाग 01 ऋण पुस्तिका, 11 नग भाग 02 ऋण पुस्तिका, बैंकों के विड्रॉल फॉर्म हस्ताक्षर सहित एवम चेक बुक कोरी एवं कुछ हस्ताक्षर सहित विभिन्न बैंकों की पासबुक 34 नग, एटीएम कार्ड 07 नग, 51 प्रति कोरे स्टाम्प गवाहों के हस्ताक्षर सहित एवं अन्य दस्तावेज, आनन्द के कर्मी तेजराम दीवान से 18 नग ऋण पुस्तिका भाग एक एवं दो एवं 18 नग बैंक पास बुक, आनन्द के एक अन्य कर्मी भाव सिंह दीवान के घर की तलाशी में कुल 34 नग ऋण पुस्तिका भाग 01 एवं भाग 02,के अलावा दर्जन भर से अधिक चेक बुक जब्त की गई.
HM Amit Shah in Rajya Sabha: The process of National Register of Citizens (NRC) will be carried out across the country. No one, irrespective of religion should be worried, it is just a process to get everyone under the NRC. pic.twitter.com/mpkitRMLR6
— ANI (@ANI) November 20, 2019







