रायपुर. भाजपा ने चित्रकोट विधानसभा के लिए अपने प्रत्याशी के नाम का ऐलान कर दिया है. भाजपा ने चित्रकोट विधानसभा उपचुनाव के लिए पूर्व विधायक लच्छूराम कश्यप को उम्मीदवार बनाया है. इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है. वहीं कांग्रेस की ओर से राजमन बेंजाम को मैदान में उतारा गया है. बता दें चित्रकोट विधानसभा सीट दीपक बैज के सांसद बनने के बाद से खाली पड़ी है जिसके लिए 21 अक्टूबर को मतदान होगा. जबकि मतगणना 24 अक्टूबर को होगी.
http://ससुराल पक्ष ने किया बहू की शादी सलमान खान से होने का दावा, सबूत में पेश की तस्वीर
मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को नवरात्रि की बधाई और शुभकामनाएं
रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को शारदीय नवरात्रि पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं. श्री बघेल ने अपने बधाई संदेश में कहा है कि नवरात्रि मातृशक्ति की उपासना का पर्व है. इस पर्व में लोग नौ दिन तक नारी शक्ति की स्वरूप देवी दुर्गा के नौ अलग-अलग रूपों की पूजा करते और व्रत रखते हैं. उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति में देवी को शक्ति, नारी, मां, बुद्धि और लक्ष्मी का स्वरूप माना गया है. कहा भी गया है जहां नारियों का सम्मान होता है वहां देवताओं का वास होता है. इस अवसर पर हम सभी महिलाओं के मान-सम्मान, गौरव को बनाए रखने और उनके विरूद्ध हिंसा के विरोध का संकल्प लें. उन्होंने नवरात्रि पर देवी दुर्गा को प्रणाम करते हुए प्रदेश के सुख, समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की है.
http://जब भाजपा-आरएसएस के लोग गोडसे मुर्दाबाद कहेंगे, तब मानूंगा सच्चा गांधीवादी : सीएम भूपेश







