আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

किली पॉल ने ‘मेरा दिल ये पुकारे आजा’ पर बनाया वीडियो, हुआ वायरल

Published on: January 18, 2023
---Advertisement---

नई दिल्ली. तंजानिया के रहने वाले इंटरनेशनल सोशल मीडिया सेंसेशन किली पॉल हिंदी सॉन्ग्स पर बनाए गए वीडियोज के लिए जाने जाते हैं. अक्षय कुमार से लेकर शाहरुख खान तक, वह कई सितारों के 90 दशक की फिल्मों और गानों पर कमाल के डांस मूव्स दिखाते नजर आते हैं. कई बार तो वह हिंदी गाने गाकर भी फैंस का दिल जीत लाते हैं. हाल ही में उन्होंने लता मंगेशकर के वायरल गाने ‘मेरा दिल ये पुकारे आजा’ गाया, जो देखते ही देखते इंटरनेट पर छा गया है. किली पॉल ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना वीडियो शेयर किया है.

https://सपा नेता की 26 साल की बेटी को भगा ले गया भाजपा नगर महामंत्री, केस दर्ज

वीडियो में देखा जा सकता है कि किली पॉल ‘मेरा दिल ये पुकारे आजा’ गाना गा रहे हैं, वहीं उनकी बहन नीमा पॉल और भाई बैकग्राउंड म्यूजिक बजाकर किली पॉल का साथ दे रहे हैं. वीडियो शेयर कर किली पॉल ने कैप्शन में लिखा- हमने अपना खुद का बैंड बनाया है. पीछे मेरा भाई इस म्यूजिक के साथ बहुत सीरियस है. क्या मुझे और बनाना चाहिए. मुझे बताइए. किली पॉल का ये वीडियो देख लोग इसे काफी पसंद कर रहे हैं. बता दें कि किली पॉल को भारतीय फिल्मों के सॉन्ग पर वीडियोज बनाने के लिए भारत में सम्मानित भी किया जा चुका है.

https://गणतंत्र दिवस पर मुख्यमंत्री जगदलपुर, गृहमंत्री महासमुंद में करेंगे ध्वजारोहण

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now