कोरबा. बस की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई. हादसे के बाद बस चालक भाग निकला. अभी तक हादसे में मारे गए युवकों की पहचान नहीं हो सकी है. जानकारी के अनुसार बाइक सवार दो युवकों को बिलासपुर-अंबिकापुर हाईवे-130 पर तानाखार के लुईसा पेट्रोल पंप के पास राजधानी बस ने टक्कर मार दी. टक्कर लगने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई. सूचना पर पहुंची डायल-112 ने एंबुलेंस से दूसरे घायल युवक को कटघोरा स्वास्थ्य केंद्र भेजा लेकिन वहां उसकी भी मौत हो गई. बाइक सवार दोनों युवक ग्राम फुरझर के निवासी बताए जा रहे हैं. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है. वहीं उनकी पहचान के लिए गांव में संपर्क किया जा रहा है.
http://डेल स्टेन ने किया क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान
गिरदावरी कार्य पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए
रायपुर. मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए संभागायुक्तों एवं कलेक्टरों की बैठक लेकर चालू खरीफ सीजन में अनियमित एवं खंड वर्षा के कारण खरीफ फसलों की उत्पाकता पर होने वाले प्रभाव की विस्तार से जानकारी ली. मुख्य सचिव ने कलेक्टरों को गिरदावरी को पूरी सजगता और गंभीरता के साथ पूरा कराने तथा इस पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि यह शासन का सबसे महत्वपूर्ण एवं सर्वोच्च प्राथमिकता का कार्य है. किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए.
http://पत्रकारों को देख पट्टी-पासा छोड़कर भागा खड़खड़िया संचालक







