আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

‘आदिपुरुष’ को लेकर मचे हंगामे के बीच जानिए एक्टर्स की फीस

Published on: October 6, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. फिल्म ‘आदिपुरुष’ का टीजर रिलीज होते ही हंगामा मचा हुआ है. 2 अक्टूबर को अयोध्या में जब से फिल्म का टीजर रिलीज किया गया है, तब से रावण से लेकर हनुमान तक के किरदार के लुक की खूब आलोचना हो रही है. इस फिल्म के वीएफएक्स की भी बुराई हो रही है. सैफ फिल्म में रावण तो प्रभास राम का रोल प्ले कर रहे हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस फिल्म में राम-रावण का रोल प्ले करने वाले एक्टर्स को कितनी फीस मिली है? मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक प्रभास को राम की भूमिका के लिए 100 करोड़ रुपए मिले हैं.

https://US में किडनैप हुए भारतीय परिवार की हत्या, 4 शव बरामद

जबकि, सैफ अली खान को लंकेश की भूमिका के लिए 12 करोड़ रुपए मिले हैं. हालांकि 12 करोड़ भी बड़ी फीस है लेकिन, प्रभास के सामने तो कुछ भी नहीं हैं. इसी बीच ये भी खबर आई कि प्रभास ने अपनी फीस 150 करोड़ कर दी, लेकिन इस बारे में किसी तरह की ऑफिशियल जानकारी मेकर्स की तरफ से नहीं आई हैं. सीता माता का रोल प्ले करने वाली कृति सेनन को 3 करोड़ रुपए मिले हैं, जबकि लक्ष्मण का रोल प्ले करने वाले सनी सिंह को डेढ़ करोड़ रुपए मिले हैं. वहीं फिल्म में अहम रोल निभाने वाली एक्ट्रेस सोनल चौहान को 50 लाख रुपए मिले हैं.

https://‘मैंने पायल है छनकाई’ पर भोजपुरी एक्ट्रेस ने लचकाई कमर, वीडियो वायरल

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now