আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

किडनैप हुईं, 3 दिन तक नहीं मिला खाना-पानी, मॉडल की दर्दनाक कहानी

Published on: January 9, 2023
---Advertisement---

नई दिल्ली. रिएलिटी शो ‘स्प्लिट्सविला 14’ में नजर आ रहीं हिबा त्रबेल्सी भी इसका शिकार हो चुकी हैं. हाल ही में, हिबा ने एक शॉकिंग खुलासा किया है कि जब वह भारत आईं तब उन्हें किडनैप कर लिया गया था और तीन दिनों तक बिना भूखे एक कमरे में बंद थीं. हालांकि, वह हार नहीं मानीं और इस मुसीबत से बाहर निकलीं. हिबा त्रबेल्सीने कहा कि जब मैं मॉडलिंग इंडस्ट्री में अपना करियर बनाने के लिए भारत आई, तो मेरे साथ धोखा हुआ. मैं इससे बिल्कुल टूट गई थी. मुझे पता ही नहीं था कि मैं मानव तस्करी का शिकार हो गई हूं. ये मेरी जिंदगी की सबसे डरावनी घटना थी. जिस शख्स पर मैंने सबसे ज्यादा भरोसा किया, उसी ने मेरा भरोसा तोड़ा और इस चीज ने मुझे झकझोर कर रख दिया.

https://Ola S1 और S1 Pro का गेरुआ एडिशन लॉन्च, फुल चार्ज में चलेगा 181 किमी

यह बहुत ही पेचीदा था. मेरे साथ अमानवीय व्यवहार किया गया. मुझे किडनैप कर लिया गया और तीन दिनों तक बिना खाना-पानी के एक कमरे में बंद कर दिया गया. हिबा ने बताया कि ऐसा होने का बाद उन्होंने कैसे खुद को इससे बाहर निकाला. हिबा ने कहा कि मैंने हार नहीं मानी और इस बुरे सपने से बच निकली. मैं इस एक्सपीरियंस से डरी हुई थी, लेकिन मैं और स्ट्रॉन्ग हुई. इस घटना ने शारीरिक और मानसिक रूप से मुझे काफी अफेक्ट किया. मेरी जिंदगी के बेहतर दिनों का हिस्सा बनने के लिए मैं स्प्लिट्सविला सीजन 4 की शुक्रगुजार हूं. यहां से अब सिर्फ ऊंचाई पर जाना है.

https://10 तक शीतलहर की चेतावनी, सभी जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से कम

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now