नई दिल्ली. एक ऐसा वीडियो ट्विटर पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक बच्चा गोविंदा के गानों पर जबरदस्त डांस कर रहा है. इस वीडियो को एक्टर सुनील शेट्टी ने अपने ट्विटर पर शेयर करते हुए उस छोटे बच्चे को सपोर्ट करने की अपील की है. सुनील शेट्टी से पहले इस वीडियो को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के सीईओ आशीष चौहान ने अपने अकाउंट पर अपलोड किया है. देखते ही देखते वीडियो इतना वायरल हुआ कि एक्टर सुनील शेट्टी तक जा पहुंचा. बच्चे के डांसिंग टैलेंट को देखकर सुनील दंग रह गए और उन्होंने सबसे गुजारिश की बच्चे को फेमस बनाएं.
http://कासगंज कांड में पुलिस का एक्शन, एक आरोपी का एनकाउंटर
सुनील ने ट्विटर पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा- थैंक यू आशीष, इस बेहतरीन बच्चे का टैलेंट सामने लाने के लिए. भगवान इस पर कृपा करें और ये बच्चा अपनी डांसिंग स्किल से पूरी दुनिया पर छा जाए. चलिए इसे फेमस बनाते हैं. वायरल वीडियो की बात करें तो इसमें एक गांव का बच्चा अपनी झोपड़ी के सामने गोविंदा के फेमस एक चुम्मा तो मुझको उधार दे दे, राजा बाबू, कुली नंबर 1, किसी डिस्को में जाएं जैसे गानों पर जबरदस्त डांस करता दिखाई दे रहा है. कई यूजर्स द्वारा बच्चे का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया जा रहा है. यूजर्स बच्चे के डांस मूव्स और एक्सप्रेशन की तारीफ कर रहे हैं.
http://Triumph Tiger 850 Sport भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स










