नई दिल्ली. किआ इंडिया ने भारतीय बाजार में अपनी स्मार्ट अर्बन कॉम्पैक्ट एसयूवी Kia Sonet की रेंज-टॉपिंग ‘एक्स-लाइन’ ट्रिम को लॉन्च कर दिया. सोनेट X-Line ट्रिम को ‘एक्सक्लूसिव मैट ग्रेफाइट एक्सटीरियर कलर’ में पेश किया गया है, जो कार के ओवरऑल प्रीमियम लुक में इजाफा करता है. ब्लैक हाई ग्लॉस (R16 – 40.64 सेमी (16″) के साथ अपने एक्सक्लूसिव स्प्लेंडिड सेज डुअल टोन इंटीरियर और एक्सक्लूसिव क्रिस्टल कट अलॉय व्हील्स के साथ, सोनेट एक्स-लाइन का ओवरऑल केबिन और ड्राइविंग एक्सपीरियंस पहले से बेहतर होने का दावा करता है. यह खासतौर से 1.0 टी-जीडीआई पेट्रोल इंजन 7DCT कॉन्फिगरेशन के साथ और 1.5-लीटर CRDi डीजल इंजन 6AT कॉन्फिगरेशन के साथ में पेश किया गया है.
https://बाबा वेंगा की डराने वाली भविष्यवाणी, इस साल आएगी ये बड़ी मुसीबत!
कंपनी ने Sonet X-Line को 13.39 लाख रुपए (एक्स-शोरूम, पैन इंडिया) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया है, जिसकी कीमत 13.99 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) तक जाती है. सोनेट एक्स-लाइन को मौजूदा टॉप वेरिएंट Sonet GTX+ (सोनेट जीटीएक्स+) के ऊपर पोजिशन किया गया है. किआ सोनेट जीटीएक्स+ के मुकाबले अन्य अपग्रेड की बात करें तो Sonet X-Line में टर्बो-शेप्ड मैस्कुलिन पियानो ब्लैक फ्रंट स्किड प्लेट्स के साथ डार्क हाइपर मेटल एक्सेंट, डार्क क्रोम फॉग लैंप गार्निश, एलईडी टर्न सिग्नल के साथ आउटसाइड मिरर, साइड डोर में मेटल गार्निश एक्सेंट, सिल्वर ब्रेक कॉलिपर्स, शार्क फिन एंटीना मैट ग्रेफाइट और पियानो ब्लैक डुअल मफलर डिजाइन में शामिल हैं. एसयूवी में एक X-Line एम्बलेम भी दिया गया है.
https://मिशन मून को एक और झटका, अब Artemis-1 के लॉन्च में आई ये दिक्कत










