আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

Kia Carens भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और खूबियां

Published on: February 17, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. Kia Carens को भारत में लॉन्च कर दिया गया है. इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 8.99 लाख रुपए है और टॉप-ऑफ-द-लाइन वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 16.99 लाख रुपए रखी गई है. किआ कैरेंस पांच वेरिएंट्स – Premium, Prestige, Prestige Plus, Luxury और Luxury Plus में आती है. किआ कैरेंस को तीन इंजन ऑप्शन के साथ पेश किया गया है- Smartstream 1.5-litre Petrol, Smartstream 1.4-litre T-GDi Petrol और 1.5-litre CRDi VGT Diesel. इन इंजनों के साथ तीन ट्रांसमिशन ऑप्शन मिलते हैं- 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन, 7-स्पीड डीसीटी और 6-स्पीड ऑटोमैटिक. एआरएआई प्रमाणित ईंधन दक्षता आंकड़े डीजल के लिए 21.3 किमी प्रति लीटर और पेट्रोल वेरिएंट के लिए 16.5 किमी प्रति लीटर का दावा किया गया है. किआ कारेन्स कई क्लास-लीडिंग फीचर्स से लैस है.

https://अब बाइक पर बैठे बच्चों को भी लगाना होगा हेलमेट, जानिए क्या हैं नए नियम

इसके अलावा, कार थ्री-रो सीटर सेगमेंट में बहुत-जरूरी उत्साह लेकर भी आती है. यह कार नेक्स्ट-जेनरेशन किआ कनेक्ट ऐप के साथ 66 कनेक्टेड फीचर्स, फ्लेक्सिबल सीटिंग ऑप्शंस, ट्रे के नीचे स्लाइडिंग टाइप सीट, रिट्रैक्टेबल सीटबैक टेबल, रियर डोर स्पॉट लैंप और तीसरी पंक्ति में बोतल और गैजेट होल्डर जैसे फीचर्स से लैस है. किआ कारेन्स एक वास्तविक फैमिली कार है, जो कई एक्टिव सेफ्टी फीचर्स की पेशकश करती है. मॉडल मजबूत 10 हाई-सेक्योर सेफ्टी स्टैंडर्ड पैकेज के साथ आता है, जो भारत में पहला है. कैरेंस के सभी ट्रिम में स्टैंडर्ड रूप से 6 एयरबैग्स, इलेक्ट्रॉनिक स्टैबिलिटी कंट्रोल (ESC), व्हीकल स्टैबिलिटी मैनेजमेंट (VSM), हिल-असिस्ट कंट्रोल (HAC), डाउनहिल ब्रेक कंट्रोल (DBC), ब्रेक असिस्ट सिस्टम (BAS), एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS), रिअर पार्किंग सेंसर्स, हाईलाइन TPMS और ऑल-व्हील डिस्क ब्रेक्स शामिल हैं.

https://पत्नी ने की खुदकुशी, 10 घंटे बाद पति का पेड़ से लटका मिला शव

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now