नई दिल्ली. एक्टर विद्युत जामवाल की फिल्म खुदा हाफिज का ट्रेलर रिलीज हो गया है. फिल्म को डिज्नी हॉटस्टार पर 14 अगस्त को रिलीज किया जाएगा. फारुक कबीर के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में विद्युत, शिवालिका संग रोमांस करने वाले हैं. दो मिनट से ज्यादा लंबे खुदा हाफिज के ट्रेलर में आपको मंदी से लेकर किडनैपिंग तक, सभी रंग दिखा दिए गए हैं. कैसे एक बेबस पति अपनी पत्नी को बचाने के लिए आकाश-पाताल एक करता है, कैसे अपने प्यार को बचाने के लिए वो गुंडो को मुहंतोड़ जवाब देता है, फिल्म के ट्रेलर में इस सब की एक झलक देखने को मिल जाती है.
http://मंदिरों से चोरी के आरोप में दो सगे भाई गिरफ्तार
हमेशा की तरह फिर विद्युत जामवाल अपने एक्शन अवतार में आ गए हैं. बस फर्क इतना है कि इस बार वो देश के लिए नहीं बल्कि अपनी प्रेमिका को बचाने के लिए संघर्ष करते दिखेंगे. इस मिशन में अनू कपूर भी उनका साथ देंगे. ट्रेलर में जितना खून-खराबा देखने को मिल रहा है, उसे देख यही कहा जा सकता है कि ये फिल्म एक्शन लवर्स के लिए एक ट्रीट होने वाली है. देखिए ट्रेलर-
http://रितेश पांडेय के कांवर गीत ‘मेरा भोला है भंडारी’ ने मचाया धमाल, देखिए वीडियो
https://youtu.be/2k_N6NaCDmg










