नई दिल्ली. एक तरफ जहां कौन बनेगा करोड़पति सीजन 12 के ऑडीशन्स चल रहे हैं वहीं दूसरी तरफ मेकर्स ने रजिस्ट्रेशन्स रीओपन करने का फैसला किया है. लेकिन ये रजिस्ट्रेशन्स सभी के लिए बल्कि सिर्फ सोनी लिव यूजर्स के लिए ही किया गया है. सवालों के नए सेट की घोषणा 25 जून से लेकर 3 जुलाई तक की जाएगी. इस राउंड के बाद चुने गए कंटेस्टेंट्स को डिजिटल ऑडीशन के लिए इनवाइट किया जाएगा. ‘कौन बनेगा करोड़पति’ का एक वीडियो सोनी लिव ने शेयर किया है.
http://दो अलग-अलग मामले में 2.28 क्विंटल गांजे के साथ चार गिरफ्तार
इस वीडियो में केबीसी के होस्ट महानायक अमिताभ बच्चन रजिस्ट्रेशन के इस नए और खास मौके के बारे में बताते नजर आ रहे हैं. वीडियो के कैप्शन में लिखा है- एक आखिरी मौका. कौन बनेगा करोड़पति 12 के रजिस्ट्रेशन शुरू होंगे फिर एक बार 25 जून रात 9 बजे से सिर्फ सोनी लिव यूजर्स के लिए. अमिताभ वीडियो में अपने मोबाइल फोन पर सोनी लिव एप्लीकेशन खोलते हुए कहते हैं-इतना सा. यकीन नहीं कर रहे हैं ना? ये देखिए, ये है वो दरवाजा. सपनों का, एक नई दुनिया का, और इसके उस पार है, एक आखिरी मौका, कौन बनेगा करोड़पति में आने का, जिंदगी बदलने का. क्योंकि अब केवल सोनी लिव के उपभोक्ताओं के लिए होंगे मेरे सवाल और केबीसी रजिस्ट्रेशन.
http://फीमेल वर्जन में ऐसे नजर आए सचिन-सहवाग, हरभजन ने शेयर किया फोटो
Ek aakhri mauka! #KBC12 registration shuru honge phir ek baar 25th June raat 9 baje se sirf #SonyLIV users ke liye.@SrBachchan @SonyTV pic.twitter.com/Zk1gYbiuJy
— SonyLIV (@SonyLIV) June 21, 2020










