আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

Kawasaki ने भारत में लॉन्च की अपनी सबसे सस्ती रेट्रो बाइक, जानिए कीमत

Published on: September 27, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. कावासाकी ने भारत में अपनी सबसे सस्ती बाइक Kawasaki W175 लॉन्च कर दी है. रेट्रो डिजाइन वाली कावासाकी डब्ल्यू17 को इबोनी और स्पेशल एडिशन रेड जैसे दो शानदार कलर ऑप्शन में पेश किया गया है. जहां Kawasaki W175 स्टैंडर्ड इबोनी कलर वेरिएंट की कीमत 1,47,000 रुपए है, वहीं Kawasaki W175 स्पेशल एडिशन रेड वेरिएंट की कीमत 1,49,000 रुपए है. दोनों ही वेरिएंट में हेडलाइट केसिंग, स्विंगआर्म, फ्रंट सस्पेंशन और एग्जॉस्ट पाइप का कलर ब्लैक है. कावासाकी की इस मोटरसाइकल में राउंड शेप हेडलैंप के साथ ही रेट्रो डिजाइन वाले टेललैंप और टर्न इंडिकेटर्स दिए गए हैं.

https://अब घरों में होगा डिजिटल डोर नंबर, यूनिक कोड से हर घर की होगी पहचान

वहीं, सिंगल सीट सेटअप के साथ ही एनालॉग स्टाइल स्पीडोमीटर, ओडोमीटर, ट्रिप मीटर, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी समेत कई खास फीचर्स हैं. कावासाकी W175 के इंजन और पावर की बात करें तो कंपनी की इस एंट्री लेवल बाइक में 177cc का सिंगल सिलिंडर एयर कूल्ड इंजन लगा है, जो कि 13 पीएस की मैक्सिमम पावर और 13.2 न्यूटन मीटर टॉर्क जेनरेट करता है. 135 किलोग्राम वजनी इस मोटरसाइकल में 5 स्पीड गियरबॉक्स दिए गए हैं.

https://अकाउंटेंट को रिश्वत लेते ACB ने रंगे हाथ पकड़ा

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now