नई दिल्ली. कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ ताबड़तोड़ कमाई कर रही है. इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर शानदार ओपनिंग मिली है और हर दिन इसके कलेक्शन में उछाल देखने को मिल रहा है. इस मूवी ने पहले दिन 14 करोड़ रुपए की कमाई थी. अब ‘भूल भुलैया 2’ के कलेक्शन को लेकर ताजा जानकारी सामने आई है. ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने बताया कि कार्तिक आर्यन की ‘भूल भुलैया 2’ ने अभी तक 66 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर किया है. उन्होंने बताया कि सोमवार को फिल्म ने 10.50 करोड़ की कमाई की है.
https://तो क्या इस वजह से बबीता जी छोड़ रही हैं ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ शो?
तरण का मानना है कि ‘भूल भुलैया 2’ पहले हफ्ते 88 करोड़ रुपए की कमाई कर सकती है. इससे पहले उन्होंने ट्वीट करते हुए बताया था कि ‘भूल भुलैया 2’ ने शुक्रवार को 14.11 शनिवार 19.34 और शनिवार को 23.51 करोड़ रुपए की कमाई कर चुकी है. वीकेंड कलेक्शन के मामले में कार्तिक आर्यन ने अपनी ही फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ कर दिया है. भूल भुलैया 2 ने पहले वीकेंड में 55.96 करोड़ रुपए की कमाई की है, जबकि ‘पति पत्नी और वो’ 35.94 करोड़, ‘लुका छुपी’ 32.13 करोड़, ‘लव आज कल’ 28.51 करोड़ और ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ ने 26 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था.
https://IPL 2022: कौन हैं MI के मैच में दिखीं ये दो मिस्ट्री गर्ल, जिन्होंने इंटरनेट पर मचा दी सनसनी










