नई दिल्ली. वेलेनटाइन डे वीक में कपिल शर्मा और गुरु रंधावा का ‘अलोन’ सॉन्ग रिलीज हो गया है. गुरु रंधावा, कपिल शर्मा और योगिता बिहानी स्टारर ‘अलोन’ सॉन्ग दिल टूटे आशिकों पर फिल्माया गया है. गाने में कपिल शर्मा, योगिता बिहानी के प्यार में डूबे नजर आए. पर कपिल शर्मा और योगिता बिहानी की लव स्टोरी का एंड हैप्पी नहीं होता है. योगिता बिहानी, कपिल शर्मा को खूबसूरत यादों के साथ छोड़कर चली जाती हैं और अंत में कपिल की आंखों में आए आंसू फैंस को अपसेट कर सकते हैं.
https://OnePlus 11 5G भारत में लॉन्च, सिर्फ 25 मिनट में होगा फुल चार्ज
गुरु रंधावा और कपिल शर्मा की जोड़ी से कुछ अच्छा करने की उम्मीद थी. दोनों म्यूजिक वीडियो में अपना बेस्ट देते दिखे. गाने के लिरिक्स पर कपिल शर्मा ने अपने एक्सप्रेशन से पूरी लाइमलाइट लूट ली. कपिल की आवाज और एक्सप्रेशन ने प्यार की खुशी और दर्द को बखूबी बयां किया है. कपिल शर्मा और गुरु रंधावा का नया गाना उन लोगों के लिए जो थोड़ा डीप म्यूजिक सुनना पसंद करते हैं. ये सॉन्ग पार्टी सॉन्ग नहीं है. इसलिए इसे अकेले में सुनना अच्छा लगेगा. शायद यही वजह रही होगी कि सॉन्ग का टाइटल ‘अलोन’ है.
https://कियारा-सिद्धार्थ ने शेयर की शादी की तस्वीरें, बोले- अब हमारी परमानेंट बुकिंग हो गई










